विज्ञापन

इंदिरा एकादशी को करें ये उपाय, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य, राशि के हिसाब से जानें आसान उपाय

Indira Ekadashi Upay: इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि राशि के हिसाब से पीले वस्त्र, मंत्र जाप, भोग और दान जैसे उपाय करने से सुख-सौभाग्य की कामना की जा सकती है.

इंदिरा एकादशी को करें ये उपाय, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य, राशि के हिसाब से जानें आसान उपाय
इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है.
ndtv

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने के साथ राशि के अनुसार कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि राशि के हिसाब से बताए गए इन उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा पाने और सुख-सौभाग्य की कामना की जा सकती है.

मेष से कर्क राशि तक करें ये उपाय

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, मेष राशि के लोग इंदिरा एकादशी पर पीले वस्त्र पहनकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. वृषभ राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु को भोग लगा सकते हैं. मिथुन राशि वालों के लिए नारायण कवच का पाठ करना शुभ माना गया है. वहीं, कर्क राशि के लोग शुद्ध जल में थोड़ी हल्दी मिलाकर केले के पौधे को अर्घ्य दे सकते हैं.

सिंह से कन्या राशि वालों का उपाय

सिंह राशि के लोग इंदिरा एकादशी पर लक्ष्मी-नारायण की विधिवत पूजा करें और भगवान विष्णु को पीला चंदन व पीले फूल अर्पित करें. कन्या राशि के जातक अपने हााथों से बनी खीर का भोग भगवान नारायण को लगाा सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे जीवन की परेशानियों से राहत की कामना की जाती है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

तुला से धनु राशि तक क्या करें

आचार्य ने बताया कि तुला राशि के लोग भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ अर्पित कर लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें. अगले दिन इस गांठ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पर्स में रखने की सलााह दी गई है. वृश्चिक राशि के जातक विष्णु चालीसा का पाठ करें. धनु राशि वाले पीला चंदन भगवान विष्णु को अर्पित करने के साथ किसी जरूरतमंद को भोजन कराा सकते हैं.

मकर, कुंभ और मीन राशि के उपाय

मकर राशि के लोगों को भगवान नारायण को बेसन के लड्डू का भोग लगाने की सलाह दी गई है. कुंभ राशि के लोग पीले वस्त्र पहनकर लक्ष्मी-विष्णु की पूजा करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. मीन राशि के जाातक भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाकर विष्णु चालीसा का पाठ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: अक्टूबर में कब है पहला प्रदोष व्रत? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indira Ekadashi Upay, Indira Ekadashi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com