Holi 2024: फाल्गुन मास में होली का पर्व मनाया जाता है. होली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. यह दो दिन का त्योहार है जिसमें पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) जलाई जाती है तो दूसरे दिन रंगों वाली होली खेलते हैं. इन दोनों ही दिनों का अपना महत्व होता है. हालांकि, हर साल की ही तरह इस साल भी लोगों में होली की सही तिथि को लेकर कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है. ऐसे में यहां जानिए इस साल 24 या फिर 25 मार्च कब मनाया जाएगा होली का त्योहार और किस दिन होलिका दहन जलाई जाएगी.
Panchak 2024: ज्योतिष से जानिए क्या होते हैं पंचक और इस साल कब-कब पंचक लगने वाले हैं
होली 2024 की तिथि | Holi 2024 Date
पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 24 मार्च, की सुबह 9 बजकर 54 मिनट से हो जाएगी और इस तिथि का समापन अगले दिन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा. इस चलते होलिका दहन 24 मार्च, रविवार के दिन किया जाएगा. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) देररात 11 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. यानी पूरे 1 घंटे और 14 मिनट तक होलिका जलाई जा सकेगी और होलिका दहन की पूजा संपन्न की जाएगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Tulsi Puja: मान्यतानुसार आजमा लिए तुलसी की पूजा से जुड़े ये नियम तो सुखमय रहता है जीवन
होलिका दहन 24 मार्च के दिन है इस चलते होली 25 मार्च, सोमवार के दिन खेली जाएगी. रंगों वाली होली की देशभर में धूम देखने को मिलती है. कहते हैं इस दिन पराए भी अपने हो जाते हैं और दुश्मन भी एकदूसरे को गले लगाकर होली की बधाई देते हैं.
होलिका दहन की पूजाहोलिका दहन करने के लिए हफ्ताभर पहले से ही गली के चौक पर या किसी मैदान में लकड़ियां, कंडे और झाड़ियां इकट्ठी करके होलिका तैयार की जाती है. इस लकड़ियों के ढेर को होलिका के रूप में होलिका दहन के दिन जलाया जाता है. होलिका का पूजन (Holika Puja) करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद की प्रतिमाएं भी बनाई जाती हैं. पूजा सामग्री में रोली, फूल, कच्चा सूत, फूलों की माला, साबुत हल्दी, मूंग, गुलाल, नारियल, बताशे और 5 से 7 तरह के अनाज का इस्तेमाल होता है. इसके बाद विधि-विधान से होलिका की परिक्रमा की जाती है और होलिका दहन होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं