Panchak 2024: पंचक को वह समय माना जाता है जिसमें किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. हालांकि, कुछ पंचक में शुभ कार्य किए जा सकते हैं जैसे राज पंचक (Raj Panchak) को अच्छा माना जाता है. कासगंज के तीर्थ क्षेत्र सोरों शूकर क्षेत्र के ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, चन्द्र ग्रह का धनिष्ठा,शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र में भ्रमण काल पंचक काल कहलाता है, नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है. हर महीने में 27 दिनों के अंतराल पर पंचक नक्षत्र (Panchak Nakshatra) का चक्र बनता रहता है. चंद्रमा 27 दिनों में सभी नक्षत्रों का भोग कर लेता है, एक राशि में चंद्रमा ढाई दिन और दो राशियों में चंद्रमा पांच दिन रहता है. इन पांच दिनों के दौरान चंद्रमा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र से गुजरता है और इस कारण ये पांचों दिन पंचक कहलाते हैं.
Tulsi Puja: मान्यतानुसार आजमा लिए तुलसी की पूजा से जुड़े ये नियम तो सुखमय रहता है जीवन
पंचक 5 प्रकार के होते हैं. शास्त्रों में वार के हिसाब से पंचक के नाम का निर्धारण किया जाता है. हर पंचक का अलग-अलग अर्थ और प्रभाव है.
रविवार - रोग पंचक
सोमवार - राज पंचक
मंगलवार - अग्नि पंचक
शुक्रवार - चोर पंचक
शनिवार - मृत्यु पंचक
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 2024 में कब-कब लगेंगे पंचक | Panchak Date In 2024
- जनवरी में पंचक की शुरूआत 13 जनवरी, शनिवार रात 11:35 पर हुई थी और 18 जनवरी, गुरुवार सुबह 03:33 मिनट पर पंचक खत्म हुए थे.
- फरवरी के महीने में 10 फरवरी, शनिवार सुबह 10:02 मिनट पर पंचक शुरू हुए थे और 14 फरवरी, बुधवार सुबह 10:43 मिनट पर पंचक का अंत हुआ था.
- 8 मार्च, शुक्रवार रात 09:20 से शुरू होकर पंचक 12 मार्च, मंगलवार रात 08:29 पर खत्म होंगे.
- अप्रैल माह में पंचक की शुरूआत 5 अप्रैल, शुक्रवार सुबह 07:12 से होगी और अंत 9 अप्रैल, मंगलवार सुबह 07:32 मिनट पर हो जाएगा.
- मई में पंचक लगने का समय 2 मई, गुरुवार दोपहर 02:32 है और इसका समापन 6 मई, मंगलवार रात 05:43 मिनट पर हो जाएगा.
- जून में पंचक की शुरुआत 26 तारीख, बुधवार सुबह 01:49 मिनट से होगी और पंचक का समापन 30 जून, रविवार सुबह 07:34 पर हो जाएगा.
- 23 जुलाई, मंगलवार की सुबह 09:20 पर एकबार फिर पंचक लग जाएंगे. जुलाई में पंचक का अंत 29 जुलाई, शनिवार दोपहर 01:00 बजे हो जाएगा.
- अगस्त (August) के महीने में 19 अगस्त, सोमवार शाम 7:00 बजे पंचक लग जाएंगे और 23 अगस्त, शुक्रवार शाम 07:54 मिनट पर पंचक खत्म होंगे.
- इसके बाद 16 सितंबर, मंगलावर को शाम 05:44 मिनट पर पंचक लगेंगे और 20 सितंबर, शुक्रवार सुबह 05:15 मिनट पर पंचक खत्म होगा.
- अक्टूबर में 13 अक्टूबर, रविवार दोपहर 3:44 मिनट पर पंचक शुरू होगा और 17 अक्टूबर, गुरुवार शाम 04:20 पर पंचक खत्म हो जाएगा.
- नवंबर महीने में पंचक 9 नवंबर, शनिवार रात 11:27 मिनट पर लग जाएगा और 14 नवंबर, गुरुवार सुबह 03:11 मिनट पर खत्म होगा.
- साल के अंत में 7 दिसंबर, शनिवार सुबह 05:07 पर पंचक लगेगा और इसका अंत 11 दिसंबर, बुधवार सुबह 11:48 पर हो जाएगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं