विज्ञापन

Gemini Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: आर्थिक फैसलों में रखें सावधानी, अधूरी योजना से हो सकता है नुकसान

Gemini Horoscope Today 16 September 2026, Mithun Rashifal:विचारों में कल्पनाशीलता और किसी खास विषय को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी. उत्साह में अधूरी योजना को अंतिम रूप देने से बचें. प्रतिस्पर्धी व्यक्ति से बहस से दूरी रखें.

Gemini Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: आर्थिक फैसलों में रखें सावधानी, अधूरी योजना से हो सकता है नुकसान
Gemini Aaj Ka Rashifal 16 September 2026 | Mithun Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Horoscope Today 16 September 2026, Mithun Rashi ka Rashifal:आज दिन का प्रथम भाग मिथुन राशि वालों के लिए अपनी प्रतिभा को सामने रखने और किसी रुके हुए रचनात्मक काम को गति देने वाला रहेगा. सुबह 10:50 बजे तक चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगे, इसलिए विचारों में कल्पनाशीलता और किसी खास विषय को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी. खेल व कलात्मक चीजों के व्यापार व नौकरी में जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

 लिखने, बोलने, पढ़ाने या प्रस्तुति तैयार करने वालों को अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने का अवसर मिलेगा. हालांकि उत्साह में अधूरी योजना को अंतिम रूप देने से बचें. किसी महत्वपूर्ण निर्णय में दिल और दिमाग के बीच खींचतान हो सकती है. खासकर निवेश या जोखिम वाले काम में केवल उम्मीद के आधार पर कदम उठाना उचित नहीं रहेगा. किसी मित्र की सफलता देखकर वैसा ही निर्णय लेने की कोशिश न करें; हर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और परिस्थितियां अलग होती हैं.

 विद्यार्थियों के लिए सुबह का समय अपेक्षाकृत उपयोगी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों को आज केवल पढ़ने के बजाय अपनी कमजोरियों की पहचान करनी चाहिए. सुबह के बाद चंद्रमा छठे भाव में पहुंचेंगे. जो आपके समय को व्यवस्थित करने में मदद करेगी.. लंबित कार्य, ईमेल, हिसाब-किताब या किसी विवाद का समाधान आपकी प्राथमिकता बन सकता है.

किसी प्रतिस्पर्धी व्यक्ति से सामना हो तो अनावश्यक बहस से दूरी रखें. आपकी वास्तविक क्षमता परिणामों से साबित होगी. पुराने विवाद को फिर से उठाने के बजाय वर्तमान काम पूरा करना ज्यादा समझदारी होगी.

उपाय: सुबह ॐ गं गणपतये नमः का 108 बार जाप करके गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. शाम को ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र की 108 आवृत्तियां करें.
शुभ रंग: पिस्ता हरा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com