November Festivals: हिंदू कैलेंडर के अनुसार 29 अक्टूबर से कार्तिक मास की शुरूआत हो चुकी है. कार्तिक मास में अनेक व्रत और त्योहार पड़ते हैं. इस महीने की शुरूआत ही करवाचौथ से हो रही है और महीने के अंत तक दीवाली, भाई दूज, प्रदोष व्रत, एकादशी, छठ पूजा (Chhath Puja) और तुलसी विवाह आदि पर्व और व्रत पड़ रहे हैं. इस महीने में सबसे अधिक व्रत आदि पड़ते हैं जिस चलते इस माह को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. यहां देखिए किस तारीख पर कौनसा त्योहार मनाया जाएगा.
नवंबर 2023 में पड़ने वाले त्योहार | Festivals In November 2023
करवा चौथनवंबर महीने की शुरूआत करवा चौथ से हो रही है. इस साल 1 नवंबर, बुधवार के दिन करवा चौथ पड़ रहा है. करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
5 नवंबर, रविवार के दिन गोपाष्टमी और अहोई अष्टमी मनाए जा रहे हैं. गोपाष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है. अहोई अष्टमी पर महिलाएं संतान के लिए व्रत रखती हैं.
रंभा एकादशी9 नवबंर, गुरुवार के दिन रंभा एकादशी मनाई जा रही है. कार्तिक मास में पड़ने वाली एकादशी को रंभा एकादशी कहा जाता है.
धनतेरस और प्रदोष व्रत10 नवंबर, शुक्रवार के दिन इस साल धनतेरस मनाया जाएगा. धनतेरस पर धातू की वस्तुएं घर लाना शुभ माना जाता है. वहीं, शुक्रवार के दिन पड़ने के चलते इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा.
दीवाली12 नवंबर, रविवार के दिन इस साल दीपावली मनाई जा रही है. दीवाली (Diwali) दीपों का त्योहार है और इस दिन मान्यतानुसार सभी दीप जलाकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं.
सोमवती अमावस्या13 नवंबर, सोमवार के दिन सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है. पितरों के पूजन, दान और स्नान के लिए अमावस्या का विशेष महत्व है.
गोवर्धन पूजागोवर्धन पूजा इस साल 14 नवंबर, मंगलवार के दिन होगी. इस दिन गोबर से भगवान की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है.
कार्तिक विनायक चतुर्थी16 नवंबर, गुरुवार के दिन कार्तिक विनायक चतुर्थी है. इस दिन मान्यतानुसार भगवान गणेश की पूजा की जाती है.
नहाय खाय, खरना, छठ पूजाछठ का पर्व इस साल 17 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक रहने वाला है. नहाय खाय 17 नवंबर, खरना 18 नवंबर और छठ पूजा का प्रथम और दूसरा दिन 19 और 20 नवंबर को पड़ रहे हैं.
अक्षय नवमी21 नवंबर, मंगलवार के दिन अक्षय नवमी की पूजा की जाएगी. इस दिन आंवले की पूजा का खास महत्व होता है.
देवोत्थान एकादशी23 नंवबर, गुरुवार के दिन देवोत्थान एकादशी पड़ रही है. हर माह 2 एकादशी (Ekadashi) पड़ती हैं. नवंबर माह की दूसरी एकादशी देवोत्थान एकादशी है. इस दिन श्रीहरि की पूजा की जाती है.
तुलसी विवाह और प्रदोष व्रत24 नवंबर के दिन तुलसी विवाह और महीने का दूसरा प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. तुलसी विवाह में तुलसी की पूजा की जाती है और प्रदोष व्रत में महादेव का पूजन होता है.
अन्य व्रतबैकुंठ चतुर्दशी इस साल 25 नवंबर, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. मणिकर्णिका स्नान 26 नवंबर रविवार के दिन पड़ रहा है. कार्तिक पूर्णिमा और पुष्कर स्नान इस साल 27 नवंबर, सोमवार के दिन हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं