विज्ञापन

Dhan Ke Upay: जब तमाम कोशिशों के बाद भी न दूर हो आर्थिक दिक्कतें तो करें ये अचूक उपाय

Dhan Se Jude Upay: जीवन की तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की जरूरत पड़ती और इसी धन को कमाने के लिए इंसान सुबह से लेकर शाम तक अथक परिश्रम करता है, लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी जब पैसों की किल्लत बनी रहे तो आर्थिक दिक्कतों को दूर करने और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आखिर कौन से उपाय करना चाहिए, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Dhan Ke Upay: जब तमाम कोशिशों के बाद भी न दूर हो आर्थिक दिक्कतें तो करें ये अचूक उपाय
Dhan Prapti Ke Upay:धन प्राप्ति के अचूक उपाय
PTI

Astro remedies for wealth: जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब व्यक्ति को चाहते हुए भी अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता नहीं मिलती है और लाख कोशिशों के बाद भी उसके जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहती है. पैसों की लगातार होने वाली किल्लत के पीछे वास्तु शास्त्र में जहां कुछेक दोष और उससे पैदा होने वाली नेगेटिव एनर्जी को बड़ा कारण माना जाता है तो वहीं कई बार व्यक्ति की कुछेक आदतें भी उसकी आर्थिक दिक्कतों के लिए जिम्मेदार होती हैं.

अगर आपके जीवन में भी हर समय धन को लेकर संकट बना रहता है और पैसा घर पहुंचने से पहले ही खर्च हो जाता है तो आपको एक बार आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाने वाले उन सरल सनातनी उपायों को एक बार जरूर आजमाना चाहिए, जिसे करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की शीघ्र ही कृपा बरसती है और पूरे साल धन का भंडार भरा रहता है. 

धन के लिए पूजा का उपाय 

Latest and Breaking News on NDTV
  • यदि आपको हर समय पैसों की दिक्कत बनी रहती है तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको अपने घर में स्फटिक के श्री यंत्र की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को श्री यंत्र के सामने शुद्ध देशी घी का दीया जलाकर 'श्री सूक्तम' का पाठ करने पर मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं. 
  • सनातन परंपरा में कुबेर को धन के देवता का माना गया है. ऐसे में अपने घर के धन का भंडार बढ़ाने के लिए आपको प्रतिदिन उनकी विधि-विधान से पूजा करते हुए 'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय स्वाहा' अथवा 'ॐ कुबेराय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए. इसी प्रकार आपके धन का कोष कभी खाली न हो उसके लिए आप अपने घर की तिजोरी या फिर दुकान के कैश बॉक्स में पूजित किया हुआ कुबेर यंत्र बना रखें. 

धन के लिए वास्तु उपाय

Latest and Breaking News on NDTV
  • अगर आपको शिकायत है कि आपके घर में पैसा टिकता नहीं है और आते ही खर्च हो जाता है तो आपको सबसे पहले अपने घर में पानी की लीकेज को चेक करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार जल को धन की देवी का स्वरूप माना जाता है. ऐसे में इस दोष को दूर करने पर आपकी आर्थिक स्थिति एक बार फिर से मजबूत होने लगेगी. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार घर में हमेशा धन-धान्य का भंडार भरा रहे इसके लिए हमेशा पैसों की तिजोरी उत्तर दिशा में बनवानी चाहिए क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है. इस दिशा में भी तिजोरी को कुछ ऐसे रखें कि उसका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर खुले.

आर्थिक दिक्कत दूर करने के अचूक उपाय 

Latest and Breaking News on NDTV
  1. हिंदू मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन केले और तुलसी के पौधे की सेवा करने पर माता लक्ष्मी संग नारायण की कृपा बरसती है. आर्थिक दिक्कत को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर दूध अर्पित करना चाहिए. 
  2. हिंदू मान्यता के अनुसार शुक्रवार के दिन केसर और 11 पीली कौड़ियों को एक पीले कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें फिर उसे उनका प्रसाद मान कर अगले दिन अपने धन स्थान पर रखें. पूजा के इस उपाय से पैसों की किल्लत शीघ्र  ही दूर होती है. 
  3. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हर समय पैसों की आवक बनी रहे और मां लक्ष्मी आपके यहां से कभी रूठ कर न जाएं तो आपको अपने घर के मुख्य द्वार को सुंदर और शुभ प्रतीकों से सजाकर रखना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com