विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2020

पद्मनाभ स्वामी मंदिर में 26 अगस्त से श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन

श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न मंदिरों को खोले जाने के मद्देनजर मंदिर की प्रबंधन समिति ने कुछ शर्तों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति देने का फैसला किया. 

पद्मनाभ स्वामी मंदिर में 26 अगस्त से श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन
26 अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर के कपाट.
तिरुवनंतपुरम:

प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए 26 अगस्त से खोला जाएगा. दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एक दिन पहले मंदिर की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ेगी. दर्शन के लिए आने के दौरान आधार कार्ड और ऑनलाइन बुकिंग की एक प्रति भी रखनी होगी. 

दर्शन के लिए आने वालों को मास्क पहनना होगा और साबुन से हाथ धोना होगा तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा. कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के कारण मंदिर 21 मार्च से ही बंद है. श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न मंदिरों को खोले जाने के मद्देनजर मंदिर की प्रबंधन समिति ने कुछ शर्तों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति देने का फैसला किया. 

मंदिर की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और शाम पांच बजे से करीब पौने सात बजे तक दर्शन होगा. कार्यकारी अधिकारी वी रतिशन ने बताया कि एक बार में केवल 35 श्रद्धालुओं और एक दिन में अधिकतम 665 लोगों को मंदिर के भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmanabha Swamy Temple, Sree Padmanabha Swamy Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com