Chandra Grahan 2023: नए साल में कब और कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण, सूतक काल सहित जानिए यहां

Chandra Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल मौजूदा साल के सभी ग्रहण समाप्त हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि साल 2023 में कब और कितने चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं.

Chandra Grahan 2023: नए साल में कब और कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण, सूतक काल सहित जानिए यहां

Chandra Grahan 2023: साल 2023 में कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण हैं.

Chandra Grahan 2023: साल 2022 के सभी ग्रहण समाप्त हो चुके हैं. इस साल का अंतिम ग्रहण 8 अक्टूबर को लगा था, जो कि एक पूर्ण ग्रहण था. ऐसे में साल 2022 के ग्रहण समाप्त होते ही लोगों के मन में यह जिज्ञासा होने लगी कि आखिर साल 2023 में कब और कितने ग्रहण लगेंगे. साल 2023 में कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण हैं. आइए जानते हैं कि साल 2023 में कब-कब और कितने ग्रहण लगेंगे और उसका सूतक काल क्या होगा. 


चंद्र ग्रहण 2023 | Chandra Grahan 2023

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2023 में कुल मिलाकर 2 चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं. हालांकि साल 2023 में वैसे तो कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें से दो सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होगा. 

Shani Dev: शनि देव कुंभ राशि में बनाने जा रहे हैं 'शश राजयोग', जानें किन राशियों को होगा धन लाभ!

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण | First Chandra Grahan 2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा. जो कि रात 8 बजकर 45 मिनट से लेकर देर रात 1 बजे समाप्त होगा. बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा. सूतक काल में पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्य निषेध माने गए हैं. इसके अलावा सूतक काल में खाना-पीना भी वर्जित है. 

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण | Second Chandra Grahan 2023

पंचांग के अनुसार साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रविवार को रात में 01.06 बजे शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. यानी भारत में ग्रहण की अवधि करीब एक घंटे 16 मिनट तक रहेगी. बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा. साल 2023 के अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजे से शुरू होगा.

Margashirsha Amavasya 2022: मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों का तर्पण होता है शुभ, जानें विधि और मंत्र

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)