विज्ञापन

Capricorn Aaj Ka Rashifal: अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं, ऑनलाइन भुगतान करते समय बरतें सावधानी

Capricorn Horoscope Today 19 September 2026, Makar Rashifal: व्यापारियों को खर्च और लाभ का अंतर स्पष्ट रखना चाहिए. अनावश्यक खर्च, देर रात तक जागना और बिना पुष्टि के किसी ऑनलाइन भुगतान से बचें.

Capricorn Aaj Ka Rashifal: अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं, ऑनलाइन भुगतान करते समय बरतें सावधानी
Capricorn Aaj Ka Rashifal 19 September 2026 | Makar Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Capricorn Horoscope Today 19 September 2026, Makar Rashi ka Rashifal: आज मकर राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में रहेंगे. ज आपका मन एकांत में रहना पसंद करेगा. किसी बात को लेकर मन में निराशा का बाव बढ़ सकता है या फिर त्याग की भावना के साथ मन भक्ति भाव से जुड़ा महसूस करेगा. बाहरी दुनिया में बहुत कुछ करने की इच्छा होने के बावजूद भीतर से थोड़ी दूरी और शांति की जरूरत महसूस होगी. 

नौकरी में यदि कोई काम आपकी जिम्मेदारी से बाहर है तो बिना सोचे उसे अपने ऊपर न लें. दूसरों की अधूरी योजनाओं को संभालने में आपका समय अधिक खर्च हो सकता है. 

व्यापारियों को खर्च और लाभ का अंतर स्पष्ट रखना चाहिए. कार्यालय, परिवहन, तकनीक या कर्मचारियों से संबंधित कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ सकता है. 

विदेशी या दूर के बाजार से जुड़े लोगों को किसी प्रस्ताव की शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए. भुगतान भेजने या प्राप्त करने से पहले बैंकिंग विवरण दोबारा जांच लें. 

आर्थिक रूप से बचत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. छोटे-छोटे ऑनलाइन खर्च या सुविधा संबंधी खरीदारी का कुल योग अपेक्षा से अधिक हो सकता है. आज बजट बनाने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन किसी को प्रभावित करने के लिए पैसा खर्च करना उचित नहीं रहेगा. परिवार से कुछ समय अलग रहने की इच्छा हो सकती है. इसका अर्थ संबंधों में दूरी नहीं है; आपको मानसिक रूप से खुद को व्यवस्थित करने की आवश्यकता हो सकती है. 

विद्यार्थियों के लिए शांत वातावरण में पढ़ना अच्छा रहेगा. शोर और लगातार आने वाले संदेश एकाग्रता को कमजोर कर सकते हैं. 

अनावश्यक खर्च, देर रात तक जागना और बिना पुष्टि के किसी ऑनलाइन भुगतान से बचें. मन में बनी आशंका को तथ्य मानकर परेशान होने की जरूरत नहीं है.

उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चप्पल, कंबल या दैनिक उपयोग की वस्तु अपनी क्षमता के अनुसार दान करें.
शुभ रंग: नेवी ब्लू और धूसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal, Capricorn Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com