विज्ञापन

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर इन उपायों को करते ही पूरे होंगे सपने और बनेगा हर बिगड़ा काम 

Rang Panchami Ke Upay: सनातन परंपरा में चैत्र मास के कृष्णपक्ष की जिस पंचमी तिथि या फिर कहें रंग पंचमी को देवताओं की होली के नाम से जाना जाता है, उस पावन पर्व पर आखिर पूजा से जुड़े किन उपायों को करने से आपकी कामनाएं पूरी और किस्मत चमक सकती है, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर इन उपायों को करते ही पूरे होंगे सपने और बनेगा हर बिगड़ा काम 
Rang Panchami 2026 Remedies: रंग पंचमी के उपाय
NDTV

Rang Panchami 2026 Remedies: हिंदू धर्म में चैत्र मास के कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी पर्व के रूप में मनाया जाता है. होली के पांच दिनों बाद मनाए जाने वाले इस पर्व को देवताओं की होली के रूप में जाना जाता है. मान्यता है कि रंग पंचमी पर्व पर देवी-देवता होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं, जिनका स्वागत करने के लिए लोग हवा में अलग-अलग रंगों के गुलाल उड़ाकर इस महापर्व को मनाते हैं. मान्यता यह भी है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी पर रंग डाला था. रंग पंचमी का पर्व मुख्य रूप से प्रदेश, राजस्थान, मथुरा-वृंदावन आदि में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि रंग पंचमी पर आखिर पूजा के किन उपायों से जीवन से जुड़े कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पूजा के इस उपाय से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु 

यदि आप रंग पंचमी पर्व पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो आपको इस दिन प्रात:काल तन और मन से पवित्र होने के बाद श्री हरि की पूजा में विशेष रूप से पीले रंग के पुष्प और पीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए. साथ ही साथ श्री विष्णु सहस्त्रनाम अथवा नारायण कवच का पाठ करना चाहिए. 

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का महाउपाय

यदि आप आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हुए उन्हें लाल रंग का गुलाल विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए. साथ ही साथ श्री सूक्त अथवा कनकधरा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि रंग पंचमी पर पूजा के इस उपाय से मां लक्ष्मी की शीघ्र ही कृपा बरसती है और पूरे साल घर में धन-धान्य भरा रहता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पूजा के इस उपाय से राधा रानी हर लेंगी हर दुख

रंग पंचमी का पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है. ऐसे में इस दिन जीवन से जुड़े कष्टों को दूर करने और कामनाओं को पूरा करने के लिए राधा रानी की विशेष पूजा करना चाहिए. राधा रानी की कृपा पाने के लिए साधक को पूजा में उन्हें लाल रंग की चुनरी और लाल रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए. साथ ही साथ राधा कृपा कटाक्ष स्त्रोत्र का विशेष रूप से पाठ करना चाहिए. रंग पंचमी पर पूजा के इस उपाय से राधा रानी शीघ्र ही सारे रोग-शोक को दूर करके सुख-सौभाग्य की व​र्षा करती हैं. 

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी कब है? जानें देवी-देवताओं से जुड़ी होली की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व

शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय

यदि आपके विवाह में बाधा आ रही है और अक्सर बात बनते-बनते रह जाती है तो आपको शीघ्र ही मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए रंग पंचमी पर विशेष रूप से शिव और माता पार्वती की की विधि-विधान से पूजा करते हुए माता पार्वती को विशेष रूप से श्रृंगार की सामग्री और सिंदूर अर्पित करना चाहिए. 

सुख-सौभाग्य और वंश वृद्धि के लिए करें ये उपाय 

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हमेशा सुख और सौभाग्य बना रहे तो आपको रंग पंचमी पर अपने आराध्य देवी या देवता के साथ अपने कुल देवता की भी विशेष रूप से पूजा करते हुए उन्हें विशेष रूप से गुलाल और पकवान आदि अर्पित करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com