विज्ञापन

Aries Aaj Ka Rashifal: धार्मिक कामों में बढ़ेगी रुचि, कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं

Aries Horoscope Today 19 September 2026, Mesh Rashifal: ​​​​​​​नौकरी में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिल सकता है. परिवार में किसी बुजुर्ग की बात को धैर्य से सुनना लाभदायक रहेगा.

Aries Aaj Ka Rashifal:  धार्मिक कामों में बढ़ेगी रुचि, कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं
Aries Aaj Ka Rashifal 19 September 2026 | Mesh Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Horoscope Today 19 September 2026, Mesh Rashi ka Rashifal: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए धार्मिक किर्याओं से जुड़कर चलने वाला होगा.सोच के दायरे को विस्तृत करने और अपनी योजनाओं को किसी बड़े उद्देश्य से जोड़ने वाला होगा.आपकी राशि से चंद्रमा नवम भाव में गोचर कर रहे हैं.इसलिए आज मन छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय भविष्य की दिशा तलाश में रहेंगे.

किसी पुराने विषय को नए नजरिए से देखने की क्षमता बढ़ेगी और ऐसा निर्णय सामने आ सकता है जिसे लेने के लिए पहले आप मानसिक रूप से तैयार नहीं थे.कामकाज में अनुभव का लाभ मिलेगा.वरिष्ठ व्यक्ति या किसी अनुभवी सलाहकार से मिली जानकारी आगे की योजना बनाने में उपयोगी  हो सकती है.
नौकरी में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन अपनी बात मनवाने के लिए अत्यधिक आत्मविश्वास दिखाने से बचना बेहतर होगा.धन के मामले में संभावनाएं दिखाई देंगी, लेकिन भविष्य के लाभ की उम्मीद में वर्तमान संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें.

किसी यात्रा की योजना बन रही हो तो कार्यक्रम में पर्याप्त समय का अंतर रखें.जल्दबाजी से छोटी-सी व्यवस्था भी परेशानी पैदा कर सकती है.धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि में मन लगेगा, लेकिन केवल परंपरा निभाने के बजाय उसके पीछे छिपे अर्थ को समझने की इच्छा अधिक प्रबल रह सकती है.

व्यक्तिगत जीवन में आपका स्पष्ट बोलना आज किसी को कठोर लग सकता है.खासकर जब सामने वाला आपकी सलाह न मांग रहा हो, तब अपनी राय थोपने से बचें. परिवार में किसी बुजुर्ग की बात को धैर्य से सुनना लाभदायक रहेगा.

उपाय: किसी शिक्षक, बुजुर्ग या मार्गदर्शक का सम्मान करके उनसे आशीर्वाद लें और अपनी क्षमता के अनुसार पुस्तक या अध्ययन सामग्री भेंट करें.
शुभ रंग: हल्का पीला और केसरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com