विज्ञापन

Aquarius Aaj Ka Rashifal: आर्थिक फैसलों में दिखेगी समझदारी, बजट बिगाड़ने वाली खरीदारी से बचना होगा

Aquarius Horoscope Today 27 September 2027, Kumbh Rashifal: धन संबंधी किसी पुराने मामले को निपटाने की दिशा में भी कदम उठ सकता है. आज आपकी पेशेवर छवि आपके ज्ञान के साथ-साथ आपके संवाद के तरीके से भी बनेगी. 

Aquarius Aaj Ka Rashifal: आर्थिक फैसलों में दिखेगी समझदारी, बजट बिगाड़ने वाली खरीदारी से बचना होगा
Aquarius Aaj Ka Rashifal 27 September 2027 | Kumbh Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Horoscope Today 27 September 2027, Kumbh Rashi ka Rashifal: आज आपकी कही हुई बात का प्रभाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक महसूस हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण बातचीत में सही शब्द चुनना आपके लिए उतना ही जरूरी होगा जितना कि सही निर्णय लेना. आज आपकी वाणी में एक अलग आकर्षण महसूस करेंगे. जो काम लोग कड़े प्रत्यत्न से नहीं करा पाएंगे वह आप अपनी वाणी से कराने में सक्षम होंगे. 

आर्थिक मोर्चे पर कोई भुगतान, बचत या पारिवारिक खर्च ध्यान खींच सकता है. यदि पिछले कुछ दिनों में बजट थोड़ा बिगड़ा है तो आज उसे दोबारा संतुलित करने का अवसर मिलेगा. किसी वस्तु को केवल पसंद आने के कारण खरीदने से बचें. 

घर की जरूरत और व्यक्तिगत इच्छा में अंतर समझकर खर्च करना आपके हित में रहेगा. धन संबंधी किसी पुराने मामले को निपटाने की दिशा में भी कदम उठ सकता है. नौकरी में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, लेकिन अत्यधिक स्पष्टवादिता नुकसान कर सकती है. 

वरिष्ठ अधिकारी से असहमति हो तो आवाज या शब्दों का स्तर ऊंचा करने के बजाय तथ्य सामने रखें. किसी सहकर्मी की बात का तुरंत जवाब देने से पहले यह देख लें कि वास्तव में समस्या क्या है. आज आपकी पेशेवर छवि आपके ज्ञान के साथ-साथ आपके संवाद के तरीके से भी बनेगी. 

कठोर शब्दों से विवाद पैदा हो सकता है. उधार, बड़ी खरीदारी और बिना पढ़े वित्तीय दस्तावेज स्वीकार करने से बचें. किसी की आर्थिक समस्या का समाधान अपने ऊपर लेने से पहले अपनी सीमा तय करें.

उपाय: सुबह घर के मुख्य द्वार पर थोड़े से चावल रखकर बाद में उन्हें पक्षियों को खिला दें.
शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal, Aquarius Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com