Akshaya Tritiya Ke Niyam: सनातन परंपरा में वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया को आखा तीज (Akha Teej 2026) या फिर अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2026) के नाम से जाना जता है. इस साल यह पावन पर्व 19 अप्रैल को पूरे देश में मनाया जाएगा. हिंदू मान्यता के अनुसार यह पावन पर्व धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष साधना से जुड़ा हुआ है. मान्यता है कि आखा तीज पर विधि-विधान से पूजा करने पर धन की देवी शीघ्र ही प्रसन्न होकर साधक पर अपनी कृपा बरसाती हैं. जिससे उसके जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं. जिस पावन तिथि पर किया गया धार्मिक कर्म का पुण्यफल कभी क्षय नहीं होता है, आइए उससे जुड़े जरूरी नियम को विस्तार से जानते हैं.
अक्षय तृतीया के दिन क्या करना चाहिए (Akshaya Tritiya 2026 Dos)
- अक्षय तृतीया वाले दिन व्यक्ति को प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करने का प्रयास करना चाहिए. यदि संभव हो तो साधक को गंगा स्नान या फिर किसी पवित्र जल स्रोत पर स्नान करना चाहिए.
- यदि पवित्र जल तीर्थ पर न जा पाएं तो अपने घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
- अक्षय तृतीया पर अगर सोना न खरीद सकें तो अपने घर में श्री यंत्र, पीली कौड़ी, तुलसी का पौधा, शंख, आदि पवित्र चीजें लेकर आएं.
- अक्षय तृतीया पर गंगा स्नान के साथ दान का बहुत ज्यादा पुण्यफल माना गया है. ऐसे में अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए व्यक्ति् को स्नान-ध्यान करने के बाद व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार मिट्टी का घड़ा, सत्तू, जल, तरबूज, खरबूज, शहद, घी का दान करना चाहिए.

- अक्षय तृतीया वाले दिन यदि संभव हो तो व्यक्ति को गर्मी से राहत दिलाने वाली चीजें जैसे पंखा, जूते-चप्पल, पंखा, छाता आदि का दान करना चाहिए.
- अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति भगवान विष्णु और लक्ष्मी की एक साथ पूजा करनी चाहिए.
- हिंदू मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना गया है. यदि आप सोना न खरीद पाएं तो चांदी या दूसरी धातु की चीजें भी इस पावन पर्व की शुभता को पा सकते हैं.
- अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त (स्वयंसिद्ध मुहूर्त) माना जाता है. ऐसे में यदि आप कोई शुभ कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो इस दिन उसकी शुरुआत बगैर किसी विचार किए कर सकते हैं. अक्षय तृतीया को विवाह, गृह प्रवेश आदि के बेहद शुभ माना गया है.
अक्षय तृतीया के दिन क्या नहीं करना चाहिए (Akshaya Tritiya 2026 Don'ts)
- अक्षय तृतीया वाले दिन सूर्योदय के बाद भूलकर नहीं सोना चाहिए.
- अक्षय तृतीया वाले दिन व्यक्ति को अपने बाल, दाढ़ी आदि को नहीं कटवाना चाहिए.
- अक्षय तृतीया वाले दिन व्यक्ति को तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही इस दिन कोई गलत काम करना चाहिए.
- हिंदू मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किसी को धन उधार देना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में भूलकर भी किसी को धन उधार न दें.
- हिंदू मान्यता के अनुसार धन की देवी वहीं वास करती हैं, जहां लोगों में परस्पर प्रेम और एकता बनी रहती है. ऐसे में भूलकर भी इस शुभ दिन किसी के साथ वाद-विवाद या कलह न करें.

- अक्षय तृतीया के महापर्व को दीपावली की तरह शुभ और सुखदायी माना गया है. ऐसे में इस दिन भूलकर भी घर के किसी भी स्थान में अंधेरा रखें और मुख्य द्वार पर विशेष रूप से माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए दो दीया जलाकर रखें.
- हिंदू मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया वाले दिन व्यक्ति को स्नान किए बगैर कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. इसी प्रकार इस दिन न तो घर में गंदगी फैलाएं और न ही गंदे वस्त्र धारण करें.
- हिंदू मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन व्यक्ति को अपने घर खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए. यानि इस दिन बाजार से कुछ न कुछ चीज खरीद कर लाना चाहिए, लेकिन भूलकर भी नुकीली या धारदार वस्तुएं न खरीदें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं