विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की जगह खरीदें ये 4 चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2026: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी की जगह किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं...

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की जगह खरीदें ये 4 चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी की जगह क्या खरीदें?
  • अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है.
  • इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी.
  • इस दिन सोना-चांदी की जगह नमक खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बनी रहती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Akshaya Tritiya 2026 Shopping: पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना और खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी. ऐसे में यह पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी की जगह किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: April Panchank 2026: अप्रैल में कब से शुरू होंगे पंचक? जानिए इन 5 दिनों में क्या नहीं करना चाहिए

1. नमक खरीदें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के मौके पर सोना-चांदी की जगह आप नमक की भी खरीदारी कर सकते हैं. शास्त्रों के अनुसार नमक खरीदने से नकारात्मकता और दरिद्रता दूर होती है. साथ ही घर में सकारात्मकता का संचार होता है. इसके साथ ही मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

2. दक्षिणावर्ती शंख

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आप दक्षिणावर्ती शंख की खरीदारी कर सकते हैं. इस दिन आप ये शंख लाएं और विधि विधान से पूजा कर घर की तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं.

3. धनिया खरीदना होता है शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर धनिया की खरीदारी करना सोना-चांदी खरीदने बराबर होता है. कहा जाता है कि धनिया धन का प्रतीक होता है और मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है. साथ ही इस दिन धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं.

4. पीतल-कांसे के बर्तन

सोना-चांदी की जगह अक्षय तृतीया पर आप पीतल-कांसे के बर्तन खरीद सकते हैं. आप चाहें तो पीतल से बनी मूर्तियां, सिक्के की खरीदारी कर सकते हैं. इन चीजों को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी बनी रहती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com