भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय हर दिन और ज्यादा उलझती जा रही है। ट्विशा की मौत को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की 6 टीमें मिलकर भी उसके फरार पति समर्थ सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। इस बीच, समर्थ सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए सीधे हाईकोर्ट पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में एक अजीबोगरीब याचिका दायर कर ट्विशा के पूरे परिवार के फोन की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है, ताकि व्हाट्सएप चैट और ऑडियो क्लिप लीक होने के सोर्स का पता लगाया जा सके