
Akhilesh Vs Aniruddhacharya : इन दिनों अखिलेश यादव और धर्म गुरु अनिरुद्धाचार्य के बीच सड़क पर हुई मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पूर्व सीएम अखिलेश यादव अनिरुद्धाचार्य से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि जब श्रीकृष्ण को पहली बार आधी रात में यशोदा के हाथ में सौंपा गया था तब उन्होंने भगवान को किस नाम से पुकारा था. इस सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया कि, भगवान के कई सारे नाम हैं. मां ने सबसे पहले उनको कन्हैया कहकर पुकारा था.
रक्षाबंधन पर ऐसे तैयार करें 1 मिनट की Speech, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
यह जवाब सुनते ही अखिलेश यादव कहते हैं बहुत बधाई और शुभकामना आपको. बस यहीं से आपका और हमारा रास्ता अलग हो गया. अब आगे से आप किसी को शूद्र मत कहना.
आपको बता दें कि स्वामी अनिरुद्धाचार्य को पूकी बाबा (Pookie Baba) कहकर भी पुकारा जाता है. आए दिन इनकी कथाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इनकी कथाओं में श्रोताओं के सवाल और अनिरुद्धाचार्य जी के जवाब लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भगवान श्री कृष्ण के कितने नाम हैं और उन्हें सबसे पहले किस नाम से मां यशोदा ने पुकारा था.
महाराज जी बिल्कुल शाक हो गय 😂😥 pic.twitter.com/aOsk54EDFG
— मनीष यादव रायबरेली (@YadavManish1001) July 13, 2025
मान्यतानुसार मां यशोदा ने सबसे पहले नंदलाला कहकर पुकारा था. ऐसे में लोग 'नंदलाला' श्रीकृष्ण का पहना नाम (Krishna First Name) मानते हैं. इसके अलावा उनके 108 नाम (Krishna 108 Names) क्या-क्या हैं यहां पर हम लिस्ट साझा कर रहे हैं.
1. कृष्ण, 2. कमलनाथ, 3. वासुदेव, 4. सनातन, 5. वसुदेवात्मज, 6. पुण्य, 7. लीलामानुष विग्रह, 8. श्रीवत्स कौस्तुभधराय, 9. यशोदावत्सल, 10. हरि, 11. चतुर्भुजात्त चक्रासिगदा, 12. सङ्खाम्बुजा युदायुजाय, 13. देवाकीनन्दन, 14. श्रीशाय, 15. नन्दगोप प्रियात्मज, 16. यमुनावेगा संहार, 17. बलभद्र प्रियनुज, 18. पूतना जीवित हर, 19. शकटासुर भंजन, 20. नन्दव्रज जनानन्दिन, 21. सच्चिदानन्दविग्रह, 22. नवनीत विलिप्तांग, 23. नवनीतनटन, 24. मुचुकुन्द प्रसादक, 25. षोडशस्त्री सहस्रेश, 26. त्रिभंगी, 27. मधुराकृत, 28. शुकवागमृताब्दीन्दवे, 29. गोविन्द, 30. योगीपति, 31. वत्सवाटि चराय, 32. अनन्त, 33. धेनुकासुरभञ्जनाय, 34. तृणी-कृत-तृणावर्ताय, 35. यमलार्जुन भञ्जन, 36. उत्तलोत्तालभेत्रे, 37. तमाल श्यामल कृता, 38. गोप गोपीश्वर, 39. योगी, 40. कोटिसूर्य समप्रभा, 41. इलापति, 42. परंज्योतिष, 43. यादवेंद्र, 44. यदूद्वहाय, 45. वनमालिने, 46. पीतवससे, 47. पारिजातापहारकाय, 48. गोवर्थनाचलोद्धर्त्रे, 49. गोपाल, 50. सर्वपालकाय, 51. अजाय, 52. निरञ्जन, 53. कामजनक, 54. कञ्जलोचनाय, 55. मधुघ्ने, 56. मथुरानाथ, 57. द्वारकानायक, 58. बलि, 59. बृन्दावनान्त सञ्चारिणे, 60. तुलसीदाम भूषनाय, 61. स्यमन्तकमणेर्हर्त्रे, 62. नरनारयणात्मकाय, 63. कुब्जा कृष्णाम्बरधराय, 64. मायिने, 65. परमपुरुष, 66. मुष्टिकासुर चाणूर मल्लयुद्ध विशारदाय, 67. संसारवैरी, 68. कंसारिर, 69. मुरारी, 70. नाराकान्तक, 71. अनादि ब्रह्मचारिक, 72. कृष्णाव्यसन कर्शक, 73. शिशुपालशिरश्छेत्त, 74. दुर्यॊधनकुलान्तकृत, 75. विदुराक्रूर वरद, 76. विश्वरूपप्रदर्शक, 77. सत्यवाचे, 78. सत्य सङ्कल्प, 79. सत्यभामारता, 80. जयी, 81. सुभद्रा पूर्वज, 82. विष्णु, 83. भीष्ममुक्ति प्रदायक, 84. जगद्गुरू, 85. जगन्नाथ, 86. वेणुनाद विशारद, 87. वृषभासुर विध्वंसि, 88. बाणासुर करान्तकृत, 89. युधिष्ठिर प्रतिष्ठात्रे, 90. बर्हिबर्हावतंसक, 91. पार्थसारथी, 92. अव्यक्त, 93. गीतामृत महोदधी, 94. कालीयफणिमाणिक्य रञ्जित श्रीपदाम्बुज, 95. दामोदर, 96. यज्ञभोक्त, 97. दानवेन्द्र विनाशक, 98. नारायण, 99. परब्रह्म, 100. पन्नगाशन वाहन, 101. जलक्रीडा समासक्त गोपीवस्त्रापहाराक, 102. पुण्य श्लोक, 103. तीर्थकरा, 104. वेदवेद्या, 105. दयानिधि, 106. सर्वभूतात्मका, 107. सर्वग्रहरुपी, 108. परात्पराय
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं