विज्ञापन

Aaj ka Panchang 29 March 2026 : रविवार को कामदा एकादशी व्रत, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

Aaj ka panchang in hindi 2026 today : 29 मार्च यानी रविवार के दिन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. रविवार को एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी.

Aaj ka Panchang 29 March 2026 : रविवार को कामदा एकादशी व्रत, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
Hindi panchang 2026 : आज का पंचांग यहां जान‍िए.

Aaj ka panchang in hindi 2026 today : सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है. इसके पांच अंगों तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वारके आधार पर ही दिन की शुरुआत की जाती है. साथ ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है. 29 मार्च को रविवार के दिन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. रविवार को एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन एकादशी तिथि का ही मान होगा. चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में जाना जाता है. इस दिन को अमलकी एकादशी भी कहा जाता है, जो अत्यंत शुभ और नारायण की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है.

29 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 14 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त 6 बजकर 37 मिनट पर होगा. पंचांग के अनुसार नक्षत्र अश्लेषा दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा. योग धृति शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. करण विष्टि सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

इस दिन कई महत्वपूर्ण मुहूर्त हैं. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक और सायाह्न संध्या 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक होगी. वहीं, अमृत काल दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. 

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, इसलिए इस समय किसी भी शुभ कार्य से बचना चाहिए. यमगंड दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक, गुलिक काल शाम 3 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक होगा. भद्रा सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. गंड मूल पूरे दिन रहेगा. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com