विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

KCR पर पीएम मोदी का तंज: निजामाबाद को लंदन बनाने वाले थे सीएम, मैंने पायलट को बोला चलो देखकर आते हैं

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत का सपना देख रही भारतीय जनता पार्टी के लिए मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया.

KCR पर पीएम मोदी का तंज: निजामाबाद को लंदन बनाने वाले थे सीएम, मैंने पायलट को बोला चलो देखकर आते हैं
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • तेलंगाना के सीएम पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
  • कांग्रेस पर भी मोदी ने निशाना साधा
  • बोले- कांग्रेस की राह पर चल रहे हैं तेलंगाना सीएम
नई दिल्ली: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत का सपना देख रही भारतीय जनता पार्टी के लिए मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना में एक रैली को संबोधित किया. निजामाबाद में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'यहां के मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार ऐसा मानता है कि जब कांग्रेस 50-55 साल तक बिना कुछ किए चुनाव जीत सकती है तो हम भी जीत जाएंगे. वो कांग्रेस से सीखकर चल रहे हैं. कांग्रेस के तौर तरीकों पर चल रहे हैं. लेकिन मुख्यमंत्री जी अब वक्त बदल गया. यह देश नौजवानों का है. कांग्रेस ने 50-55 साल तक कुछ नहीं करते हुए राज किया. लेकिन अब कोई पार्टी 50 महीने तक भी कुछ ना करते हुए चुनाव नहीं जीत सकती'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'यहां के सीएम ने कहा था कि निजामाबाद को लंदन बनाऊंगा. स्मार्ट बनाऊंगा. लेकिन यहां तो बिजली, पानी और सड़क के लिए भी लोग तरस रहे हैं. उन्होंने कहा था कि लंदन बनाऊंगा तो मैंने मेरे हेलीकॉप्टर के पायलट से बोला कि चलो देखकर आते हैं, मैं देखकर आया हूं. लंदन कैसा है, इसके लिए मुख्यमंत्री जी वहीं जाकर चार-पांच साल रह लें. किसी पिछड़े और कम आय वाले राज्य के छोटे शहर से भी बुरा हाल है.'

अल्पसंख्यकों के आरक्षण पर बोले अमित शाह- बीजेपी धर्म के आधार पर कोटा न लागू करेगी और न किसी को करने देगी

साथ ही पीएम मोदी ने कहा, 'पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, अब तक चार राज्यों में जाने का मौका मिला, आज आपके यहां आने का अवसर मिला है. मैं जहां भी गया हूं वहां ऐसा ही उमंग और उत्साह देखने को मिला. जिनका विकास में विश्वास है, नया तेलंगाना बनाने में विश्वास है, नया भारत बनाने में विश्वास है वे आज भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करके उसके कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं. यह हमारा तेलंगाना ऐसे ही नहीं बना है. कई वर्षों के संघर्ष से बना है. अनेक नौजवानों के बलिदान से बना है. इसलिए यहां इस सरकार को युवां को बलिदान को बरबाद करने का कोई अधिकार नहीं है. तेलंगान की जानता ने जो सपने देखे हैं, उनसे खिलवाड़ी करने का हक यहां की किसी भी पार्टी, नेता और सरकार को नहीं है, तेलंगाना को बने हुए 4.5 साल हो गए. इस सरकार ने क्या काम किया. यह चुनाव इसी का हिसाब लेने के चुनाव है.'

VIDEO: ओवैसी का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Assembly Election 2018, PM Narendra Modi, Nizamabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com