विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2018

तेलंगाना में पहले KCR जी को हराएंगे, फिर 2019 में नरेंद्र मोदी जी को हराएंगे: राहुल गांधी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच साझा किया. एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केसीआर पर जमकर हमला बोला.

तेलंगाना में पहले KCR जी को हराएंगे, फिर 2019 में नरेंद्र मोदी जी को हराएंगे: राहुल गांधी
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच साझा किया. एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केसीआर पर जमकर हमला बोला और कहा कि केसीआर ने वंशवाद की राजनीति की और उनकी सरकार का फायदा सिर्फ एक परिवार को ही मिला. उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो हम गरीबों को घर देंगे. हम एक लाख लोगों को रोजगार देंगे. राहुल गांधी ने कहा कि केसीआर की सरकार ने घर देने का वादा पूरा नहीं किया.

हैदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में तेजी से हवा चल रही है। ये हवा कांग्रेस पार्टी और हमारे सहयोगी दलों की हवा है और केसीआर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद से हटाने वाली हवा है. पहले हम केसीआर जी को यहां पर हरायेंगे फिर दिल्ली में 2019 में नरेन्द्र मोदी जी को हरायेंगे. 

राहुल गांधी ने कहा कि टीआरएस का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति नहीं बल्कि तेलंगाना राष्ट्र संघ परिवार है. ये संघ परिवार, बीजेपी की बी टीम है, ये बात आप मत भूलिए. वहीं, पहले साल में हमारी कोशिश होगी कि 1 लाख युवाओं को सरकारी और प्राईवेट नौकरी दी जाए. 

उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जी देश को बांटने का काम करते हैं. देश में नफरत फैलाते हैं और जो उन्होंने देश में किया चाहे वो आदिवासी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हों, वो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बिना नहीं कर सकते थे. हमारी गठबंधन की सरकार आपको घर और जमीन देने का काम करेगी. हमारा मुख्यमंत्री दिन भर युवाओं को रोज़गार देने का काम करेगा. 3000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दिया जायेगा. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Assemble Election 2018, Rahul Gandhi, Chandrababu Naidu, Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com