विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी के वे 5 अहम बयान, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दंगल की ओर सबका ध्यान मोड़ दिया.

कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी के वे 5 अहम बयान, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दंगल की ओर सबका ध्यान मोड़ दिया. कर्नाटक चुनाव के प्रचार में जुटे राहुल गांधी के पीएम बनने वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है. बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा कि अगर 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर आती है, तो वह प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे. यह बयान इतना वायरल हुआ है कि पीएम मोदी को भी इस पर चुनावी रैली में काउंटर करते हुए पाया गया. तो चलिए जानते हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की कौन-कौन से बयान, जो राजनीति की फिजाओं में छाए रहे.

कर्नाटक की जनता को लुभाने का बीजेपी-कांग्रेस के पास आखिरी मौका, आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

बहुमत मिला तो बनूंगा पीएम: राहुल गांधी
राहुल गांधी का यह बयान उस वक्त चर्चा में आया जब वह बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. जब 2019 में राहुल गांधी से प्रधानमंत्री पद के लिए सवाल पूछा गया, कि क्या वह प्रधानमंत्री बनेंगे. तो उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है, तो क्यों नहीं. उन्होंने कहा कि अगर 2019 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो वह पीएम बन सकते हैं. कर्नाटक चुनाव में अब तक का उनका सबसे अधिक वायरल बयान यही है. 

ये 6 बातें ही तय करेंगी कि क्‍या राहुल गांधी 2019 में बन सकते हैं PM?

PM मोदी ने 'गब्बर सिंह' की पूरी टीम चुनाव में झोंक दी: राहुल
कर्नाटक के औरद में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी ने गब्बर सिंह की पूरी टीम कर्नाटक चुनाव में झोकी दी है. रेड्डी ब्रदर्स भी अब चुनाव में उतर गये हैं. राहुल ने कहा कि मोदी जी कर्नाटक में आते हैं तो उनके पास कुछ बोलने को नहीं होता .इसलिए वह सिर्फ मेरे ऊपर हमले बोलते हैं और मेरे बारे में बोलते रहते हैं. अमित शाह ने खुद कहा है कि कर्नाटक की सरकार हिंदुस्तान में सबसे बेहतर सरकार है. बीजेपी और पीएम मोदी के पास कुछ कहने को नहीं है.

मैं 'भाजपा मुक्त भारत' नहीं चाहता: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने भले ही चुनावी सभा में यब बात नहीं कही हो कि वह भाजपा मुक्त भारत नहीं चाहते, मगर इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बयान दिया. भारतीय जनता पार्टी के कैंपेन 'कांग्रेस मुक्त भारत' पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह बीजेपी मुक्त भारत नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा 'मैं बीजेपी मुक्त भारत नहीं चाहता हूं. मैं उनसे लड़ूंगा, उन्हें पराजित करूंगा.' 

अपनी मां सोनिया गांधी पर पीएम मोदी के हमले का राहुल गांधी ने दिया ये करारा जवाब

वर्क मोड नहीं, 'स्पीकर और एयरप्लेन मोड' में रहते हैं पीएम मोदी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कर्नाटक में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी वर्क मोड में नहीं रहते हैं. उन्होंने कहा कि 'सेलफोन में तीन मोड होते हैं. पहला काम करने वाला यानी वर्क मोड होता है. दो अन्य स्पीकर मोड एवं एयरप्लेन मोड होते हैं. मोदी केवल स्पीकर एवं एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करते हैं. काम वाले मोड का नहीं.' 

अब ‘बेटी बचाओ बीजेपी के एमएलए से’: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह बयान भी कर्नाटक चुनाव में काफी लोकप्रिय रहा. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अब पीएम मोदी का नारा बदल गया है, अब नया नारा है 'बेटी बचाओ बीजेपी के एमएलए से'. कर्नाटक के कलगी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने कठुआ कांड पर एक भी शब्द नहीं बोला. 

कर्नाटक चुनाव पर मेरी अंतिम राय, मेरे हिसाब से यह होने वाला है...

बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी, है और नतीजे 15 मई को आएंगे. इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से जहां मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सीएम कैंडिडेट हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.

VIDEO: मिशन 2019 : कर्नाटक पर किसा होगा कब्जा?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Karnataka Assembly Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com