विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

मणिशंकर अय्यर का बयान गलत, लेकिन मोदी जी ने जो मनमोहन सिंह के बारे में कहा वह भी ठीक नहीं : राहुल गांधी

राहुल ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदीजी ने भ्रष्टाचार के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा है. वह (अमित शाह के बेटे ) जयशाह और राफेल सौदे के बारे में चुप हैं'.

मणिशंकर अय्यर का बयान गलत, लेकिन मोदी जी ने जो मनमोहन सिंह के बारे में कहा वह भी ठीक नहीं : राहुल गांधी
Gujarat Election 2017 : गुजरात में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है.
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस  करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को निशाने पर लिया है. उन्होंने साफ कहा कि मोदी जी पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी बिलकुल गलत थी आखिर वह हमारे प्रधानमंत्री हैं. लेकिन पीएम मोदी ने जो डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में वह भी स्वीकार करने के लायक नहीं है, वो भी हमारे पूर्व प्रधानमंत्री हैं. 

आज थम जाएगा घमासान, इन 15 बातों के लिए हमेशा याद किया जाएगा गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पाकिस्तानी राजनयिकों के साथ भोज पर मुलाकात को लेकर अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ नरेंद्र मोदी की टिप्पणी अस्वीकार्य है. राहुल ने कहा,  'मोदीजी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जो कुछ कहा है, वह अस्वीकार्य है.' उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदीजी ने भ्रष्टाचार के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा है. वह (अमित शाह के बेटे ) जयशाह और राफेल सौदे के बारे में चुप हैं'.

वीडियो : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रेस कांन्फ्रेस कर राहुल ने फिर साधा निशाना

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि मनमोहन सिंह गुजरात चुनाव में जीत के लिए पाकिस्तान के साथ सांठगांठ कर रहे हैं. इस पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि मोदी खतरनाक परिपाटी डाल रहे हैं और उन्होंने उनसे इस संबंध में राष्ट्र से माफी मांगने की मांग की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election 2017, Manmohan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com