PM Narendra Modi in Tamil Nadu Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कांचीपुरम में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी. पीएम मोदी का यहां जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के भी आज कई कार्यक्रम हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने तेलंगाना के निजामाबाद में बालाकोट एयर स्ट्राइक (Operation Balakot) पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर जमकर हमले किए. अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान या आतंकवादी सबूत नहीं मांग रहे, बल्कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) जैसे नेता सबूत मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज पहली बार पाकिस्तान को लगता है कि आतंकवात नहीं चलेगा. कुछ भी करेंगे वहां से जवाब मिलने वाला है. हमारी सरकार ने सेना को खुली छुट दी है कि वहां से गोली आती है तो गोली का जवाब गोले से दिया जाए और ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Amit Shah, Lok Sabha Polls, BJP, PM Modi In Karnataka, Tamil Nadu, Amit Shah In Nizamabad, Telangana