विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

मेरा उद्देश्य भाजपा को हराना लेकिन किसी पार्टी के साथ मंच साझा नहीं करूंगा : जिग्नेश मेवाणी

विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी से हाथ मिलाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मेवाणी ने कहा, 'हम किसी भी राजनीतिक दल के साथ मंच साझा नहीं करेंगे चाहे वह कांग्रेस ही क्यों न हो.'

मेरा उद्देश्य भाजपा को हराना लेकिन किसी पार्टी के साथ मंच साझा नहीं करूंगा : जिग्नेश मेवाणी
जिग्नेश मेवाणी की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि वह कांग्रेस या अन्य किसी पार्टी के साथ विधानसभा चुनावों के दौरान मंच साझा नहीं करेंगे लेकिन उनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को हराना है. उन्होंने राज्य में पाटीदार समुदाय को आरक्षण देने के लिए कांग्रेस द्वारा तैयार किए जा रहे फॉर्मूले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि संविधान के विशेषज्ञों और राजनीतिक पार्टियों को इस मुद्दे पर निर्णय लेना होगा.

यह भी पढ़ें : दलित नेता मेवाणी ने की राहुल गांधी से मुलाकात, अपनी मांगों पर की चर्चा

विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी से हाथ मिलाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मेवाणी ने कहा, 'हम किसी भी राजनीतिक दल के साथ मंच साझा नहीं करेंगे चाहे वह कांग्रेस ही क्यों न हो.' उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर 6 दिसंबर को एक कन्वेंशन का आयोजन करेंगे और इसमें दलित, पाटीदार समुदाय सहित अन्य नेता हिस्सा लेंगे.

VIDEO : जिग्नेश मेवानी ने की राहुल गांधी से मुलाकात
हार्दिक पटेल को लेकर कथित तौर पर आई सीडी के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jignesh Mevani, Gujarat Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com