विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

गुजरात विधानसभा चुनाव : सूरत में लगे पोस्टरों में कांग्रेस को चेतावनी

राहुल गांधी जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर कई बार सूरत के व्यापारियों को संबोधित कर चुके हैं. लेकिन अब इसी शहर से ही कांग्रेस के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है.

गुजरात विधानसभा चुनाव :  सूरत में लगे पोस्टरों में कांग्रेस को चेतावनी
मुस्लिम समुदाय की अनदेखी पर कांग्रेस को चेतावनी (फाइल फोटो )
  • सूरत में लगे हैं पोस्टर
  • मुस्लिमों की अनदेखी पर चेतावनी
  • अनदेखी करने पर मुस्लिम के वोट न मिलने की बात
सूरत: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस वे सूरत के शहर को ही अपना चुनावी कार्यालय बना रखा है. राहुल गांधी जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर कई बार सूरत के व्यापारियों को संबोधित कर चुके हैं. लेकिन अब इसी शहर से ही कांग्रेस के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है. कई जगहों पर कांग्रेस को चेतावनी देते हुए ऐसे बैनर लगाये गये है जिनमें कहा गया है कि यदि गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट आबंटन के दौरान मुस्लिम समुदाय की अनदेखी की गयी तो मुस्लिमों के वोट पार्टी को नहीं मिलेंगे. कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने कहा कि उन मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने बैनर लगाये है जिनमें कहा गया था कि यहां एक विधानसभा क्षेत्र से टिकट आबंटन में गुजरात कांग्रेस के मुस्लिमों की अनदेखी किये जाने की संभावना है.

गुजरात में IPS अधिकारी ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी नौकरी, भाजपा से टिकट मिलने का दावा

सूरत-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पुराने शहर के कई स्थानों पर आज ये बैनर लगे हुए मिले. इस समय इस सीट से भाजपा के रंजीत गिलितवाला विधायक है.

वीडियो : बीजेपी में भी टिकट पर मंथन

पिछले दो दशकों से अधिक समय से गुजरात की सत्ता से बाहर विपक्षी पार्टी को बैनर में उम्मीदवारों के चयन के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी करने पर वोट नहीं दिये जाने की चेतावनी दी गयी है. कांग्रेस अगले दो दिनों के भीतर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. राज्य में नौ और 14 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव होंगे.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com