विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Phase 5 Lok Sabha Polls) के पांचवें चरण के तहत सात राज्यों की 51 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. इनमें उत्तरप्रदेश की राय बरेली और अमेठी सीट पर मुकाबला देखने लायक होगा. जिन सीटों पर सोमवार को मतदान (Voting) होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटें जिसमें अनंतनाग भी शामिल है जहां तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव होना है. साल 2014 के चुनावों में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की थी. राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में पूरी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चारों और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट जीती थी. कांग्रेस (Congress) ने केवल अमेठी और रायबरेली में जीत का स्वाद चखा था. आज अगर रैलियों की बात करें तो पीएम मोदी (PM Modi) पश्चिम बंगाल में दो और झारखंड में एक रैली को संबोधित करेंगे. बंगाल के तमलुक और झारग्राम में तो झारखंड के चाइबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार में पांच रैलियों को संबोधित करेंगे. अमित शाह (Amit Shah) मधुबन, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सिवान और महाराजगंज में जनसभाएं करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Loksabhapolls2019, PM Modi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com