9 years ago
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में मिले रुझानों और नतीजों से साफ हो गया है कि दोनों ही राज्यों में BJP की सरकार बनने जा रही है... गुजरात में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हुआ है, लेकिन BJP को सत्ता से बेदखल करने के लिए काफी नहीं रहा... उधर, हिमाचल में BJP लगभग दो-तिहाई बहुमत हासिल करने जा रही है, और कांग्रेस को गद्दी छोड़नी होगी... हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों पर 9 नवंबर को चुनाव हुए थे, जबकि गुजरात की 182 सीटों पर दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को चुनाव हुए थे.