विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2019

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रात को मजार पर क्यों गए? BJP ने वीडियो ट्वीट कर पूछा सवाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंगलवार देर रात रायसेन जिले में एक मजार पर जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवाल उठाए हैं. दिग्विजय के मजार पर जाने का वीडियो तक भाजपा नेता ने ट्वीट किया है.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रात को मजार पर क्यों गए? BJP ने वीडियो ट्वीट कर पूछा सवाल
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंगलवार देर रात रायसेन जिले में एक मजार पर जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवाल उठाए हैं. दिग्विजय के मजार पर जाने का वीडियो तक भाजपा नेता ने ट्वीट किया है. दिग्जिवय मंगलवार को भोपाल पहुंचने से पहले जबलपुर में जैन मुनि विद्यासागर और नरसिंहपुर जिले में अपने गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की झोतेश्वर पीठ जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. वही वह भोपाल आने वाले सड़क मार्ग के बीच रायसेन जिले में स्थित हजरत पीर फतैह उल्लाह शाह चिश्ती रहमत उल्लाह अलय की दरगाह पर भी गए और दुआ मांगी. 

यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह बनाम शिवराज सिंह चौहान? कांग्रेस के कदम ने बीजेपी को फिर से सोचने पर किया मजबूर

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने बुधवार को दिग्विजय के दरगाह जाने का वीडियो ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा है, "भोपाल आने से पहले ही रात करीब तीन बजे रायसेन की दरगाह पर गए और दुआ मांगी. हिदूवादी दिग्विजय."एक अन्य भाजपा नेता और भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, "दिग्विजय सिंह रात को तीन बजे दरगाह पर गए. आखिर रात में क्यों गए, वह दिन में भी जा सकते थे." 

वीडियो- बीजेपी का किला ढहा पाएंगे दिग्विजय सिंह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digvijay Singh, Congress Leader Digvijay Singh, Digvijay Singh In Majar, Mazar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com