विज्ञापन

दिल्ली के पीतमपुरा में अवैध मजार को हटाया गया, सरकार का बुलडोजर एक्शन

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक अवैध मजार को हटा दिया गया है. भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दिल्ली सरकार ने इसपर कार्रवाई की है.

दिल्ली के पीतमपुरा में अवैध मजार को हटाया गया, सरकार का बुलडोजर एक्शन
दिल्ली के पीतमपुरा में अवैध मजार को हटाया गया (फोटो- IANS)
नई दिल्ली:


राजधानी दिल्ली में सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. पीतमपुरा-शालीमार बाग में स्थित एक अवैध मजार पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. मुख्य सड़क पर मौजूद मजार को बुलडोजर के जरिए ढहा दिया गया है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन हुआ था. 

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने पीतमपुरा से शालीमार बाग तक सड़क को चौड़ा करने का फैसला किया है. ऐसे में जहां भी अतिक्रमण का मामला सामने आ रहा है वहां सरकार कार्रवाई कर रही है. सरकार ने सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाना शुरू कर दिया है. 

पीतमपुरा से लेकर शालीमार बाग तक लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए सरकार ने अवैध अतिक्रमण हटाने का फैसला किया है. इसी के तहत सरकार सभी अतिक्रमण को हटा रही है. इस इलाके में पिछले कई दिनों से कार्रवाई चल रही है. 

अधिकारियों के अनुसार मजार को हटाने के बाद सड़क चौड़ीकरण में दिक्कत नहीं होगी. ये सारी कार्रवाई भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हुई. प्रशासन ने कहा कि राजधानी में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान जारी रहेगा. इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क को बाधामुक्त बनाकर क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Rekha Gupta, Illegal Mazar, Pitampura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com