विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2019

कांग्रेस ने 'एक ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं' पूछने वाले गौरव वल्लभ को CM रघुबर दास के खिलाफ उतारा

कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस ने 'एक ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं' पूछने वाले गौरव वल्लभ को CM रघुबर दास के खिलाफ उतारा
प्रो. गौरव वल्लभ (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस के प्रवक्ता हैं प्रो. गौरव वल्लभ
  • सीएम रघुबर दास के खिलाफ मैदान में
  • टीवी डिबेट के बाद आए थे चर्चा में
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है. पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है जिन्हें जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है. इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं. रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया गया है. मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा, ''मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं. इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है. जनता रघुबर दास और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है." 

आपको बता दें कि प्रोफेसर गौरव वल्लभ (Prof. Gourav Vallabh) बीते दिनों तब चर्चा में आए थे, जब एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान उनकी बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से तीखी बहस हो गई थी और गौरव वल्लभ ने संबित पात्रा से पूछा था कि ‘एक ट्रिलियन में कितने शून्य' होते हैं. गौरव वल्लभ का संबित पात्रा से सवाल पूछने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. बता दें कि झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. वह 31 सीटों पर लड़ रही है. उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को छह उम्मीदवारों की भी घोषणा की. (इनपुट- भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gourav Vallabh, Jharkhand Assembly Election 2019, JharkhandElection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com