विज्ञापन

SSC CGL की 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, एक्साइज इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा पद

SSC CGL 2026 Notification: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती का इंतजार खत्म हो चुका है. करीब 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

SSC CGL की 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, एक्साइज इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा पद
SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार केंद्र सरकार के तमाम मंत्रालयों, विभागों और बाकी संस्थानों में ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 10,731 पदों पर ये भर्ती निकाली जा रही है. हालांकि पदों की संख्या अभी संभावित है, यानी इन्हें कम या फिर ज्यादा किया जा सकता है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से शुरू हो चुके हैं. सबसे ज्यादा पद एक्साइज इंस्पेक्टर के हैं. 

नोट कर लीजिए ये जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 24 सितंबर 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 24 अक्टूबर 2026 
  • ऑनलाइन फीस भरने की आखिरी तारीख: 25 अक्टूबर 2026
  • करेक्शन विंडो: 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक
  • परीक्षा की संभावित तारीख: जनवरी से फरवरी 2027

किस पद पर कितनी सीटें?

  • इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज/CBIC): 2,450 सीटें
  • टैक्स असिस्टेंट (CBIC/CBDT): 1,820 सीटें
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO-CSS): 1,150 सीटें
  • ऑडिटर (CAG/CGDA): 980 सीटें
  • एग्जामिनर/प्रिवेंटिव ऑफिसर: 640 सीटें

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी अनिवार्य है.जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) के लिए ग्रेजुएशन में Statistics एक विषय के रूप में होना चाहिए या 12वीं में गणित में कम से कम 60% नंबर होने चाहिए.

कितनी है आयुसीमा

इन तमाम पदों पर आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 30 साल तक रखी गई है, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 32 साल भी है. आरक्षित वर्गों (SC/ST, OBC, PwD) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

दो स्टेज में होगी SSC CGL परीक्षा

SSC CGL परीक्षा को दो अलग-अलग स्टेज में आयोजित किया जाएगा. पहले स्टेज में कंप्यूटर आधारित ऑब्जेक्टिव परीक्षा (CBT) होगी. इसके बाद कंप्यूटर की नॉलेज और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज परीक्षा शामिल होगी. इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - 59 साल की उम्र में मिली सरकारी नौकरी, बागपत के विजय कुमार 1999 से कर रहे थे तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC CGL 2026 Notification, SSC CGL 2026, SSC CGL Jobs, Sarkari Naukri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com