विज्ञापन

सरकारी स्‍कूल में पढ़कर IPS बनीं र‍ितु खोखर, हर‍ियाणा के क‍िसान की बेटी का UPSC में कमाल

IPS र‍ितु खोखर महाराष्‍ट्र के धाराश‍िव ज‍िले की एसपी और हरियाणा के पानीपत के गांव भादर के क‍िसान की बेटी हैं. यूपीएससी 2017 में पहले ही प्रयास में 141वीं रैंक हासिल कर अधिकारी बनने का सपना पूरा किया. पढ़ें इनकी सक्‍सेस स्‍टोरी. 

सरकारी स्‍कूल में पढ़कर IPS बनीं र‍ितु खोखर, हर‍ियाणा के क‍िसान की बेटी का UPSC में कमाल
IPS रितु खोखर एसपी धाराश‍िव महाराष्‍ट्र. यूपीएससी में पहले प्रयास में AIR-141 हास‍िल की.
  • रितु खोखर ने UPSC में पहले प्रयास में AIR 141 हास‍िल कर महाराष्‍ट्र कैडर में IPS बनीं.
  • हर‍ियाणा के पानीपत की रहने वाली र‍ितु खोखर ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई.
  • रितु ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से गणित में गोल्ड मेडल के साथ एमएससी की डिग्री प्राप्त की.

भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रितु खोखर ने हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर यूपीएससी में कमाल कर दिखाया. उन्होंने किसान परिवार से निकलकर कामयाबी की नई कहानी लिखी है. रितु खोखर की वर्तमान पोस्टिंग महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एसपी पद पर है. इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार से उतरते हुए, सलामी लेते हुए और निरीक्षण करते हुए नजर आ रही हैं.

र‍ितु खोखर एसपी धाराश‍िव, महाराष्‍ट्र

किसान की बेटी से महाराष्ट्र के धाराशिव की एसपी बनने तक का सफर तय करने वाली रितु खोखर की सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जिन्हें लगता है कि सरकारी स्कूल में पढ़कर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास नहीं की जा सकती. रितु खोखर ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की थी.

रितु खोखर महाराष्ट्र कैडर की 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 141वीं रैंक हासिल की थी. यूपीएससी में यह उनका पहला प्रयास था. उन्होंने दिल्ली से यूपीएससी की कोचिंग ली थी.

गणित में गोल्ड मेडल के साथ एमएससी की डिग्री

धाराशिव जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस रितु खोखर का जन्म 23 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के पानीपत जिले के भादर गांव में किसान ताराचंद और सुनीता देवी के घर हुआ. रितु ने 10वीं तक की पढ़ाई अपने गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने पानीपत के एक स्कूल से 12वीं पास की और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. यहां से उन्होंने वर्ष 2016 में गणित में गोल्ड मेडल के साथ एमएससी की डिग्री प्राप्त की.

र‍ितु खोखर ने द‍िल्‍ली से की यूपीएससी की तैयारी

पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक करने के बाद मीडिया से बातचीत में रितु खोखर ने बताया था कि उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के अलावा किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा का कभी फॉर्म तक नहीं भरा. दिल्ली से पानीपत स्थित उनका घर महज 90 किलोमीटर दूर है. कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद वे दिल्ली आईं और लगभग नौ माह तक एक कोचिंग संस्थान में तैयारी की.

र‍ितु खोखर की यूपीएससी में 141वीं रैंक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में उन्होंने पहली बार भाग्य आजमाया और 141वीं रैंक के साथ महाराष्ट्र कैडर में आईपीएस बनने में सफल रहीं. रितु खोखर का मानना है कि बड़ी सफलता हासिल करने के लिए सोच भी बड़ी होनी चाहिए. यही वजह रही कि उन्होंने यूपीएससी सीएसई के अलावा किसी अन्य सरकारी नौकरी के लिए प्रयास नहीं किया और अपना पूरा फोकस केवल यूपीएससी पर रखा. 

यह भी पढ़ें-  IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हर‍ियाणा पुल‍िस की DSP ने कर द‍िखाया कमाल  



यह भी पढ़ें-  DU से पढ़कर IPS बनीं Gen Z सिमरन भारद्वाज, हर‍ियाणा के गांव की पत्रकार ने कर द‍िखाया कमाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Education, UPSC, Succsess Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com