विज्ञापन

CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी दृष्टि आईएएस, विकास दिव्यकीर्ति के साथ MoU, कौन होगा पात्र?

CISF की कल्याणकारी संस्था संरक्षिका और Drishti IAS के बीच mou साइन हुआ है. इसके तहत सीआईएसएफ कर्मियों के परिजनों को IAS-IPS सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रियायती कोचिंग मिलेगी.

CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी दृष्टि आईएएस, विकास दिव्यकीर्ति के साथ MoU, कौन होगा पात्र?
CISF की संस्था संरक्षिका और डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की कोचिंग दृष्टि आईएएस के बीच MoU हुआ है.
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की संस्था संरक्षिका और दृष्टि आईएएस ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं
  • इस समझौते के तहत सीआईएसएफ कर्मियों के परिवारों को सिविल सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की रियायती कोचिंग मिलेगी
  • कोचिंग हिंदी और अंग्रेजी में UPSC, राज्य PCS, न्यायपालिका और शिक्षण परीक्षाओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कल्याणकारी संस्था 'संरक्षिका' और देश के चर्चित शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की कोचिंग संस्था 'दृष्टि आईएएस' के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं. इसके तहत सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चों और परिजनों को सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रियायती दर पर कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी.

दृष्टि आईएएस की सराहनीय पहल, सीआईएसएफ जवानों के परिजनों को मिलेगा लाभ

दृष्टि आईएएस ने सीआईएसएफ कार्मिकों के परिवारों के शैक्षणिक सशक्तीकरण के लिए यह महत्वपूर्ण पहल की है. इस समझौते के अंतर्गत सीआईएसएफ के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों, शहीदों तथा सेवा के दौरान जान गंवाने वाले जवानों के जीवनसाथी और बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रियायती दरों पर कोचिंग मुहैया कराई जाएगी. 

यह भी पढ़ें-  IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हर‍ियाणा पुल‍िस की DSP ने कर द‍िखाया कमाल

cisf sanrakshika mou drishti ias coaching concession divyang wards

सीआईएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन 'संरक्षिका' और 'दृष्टि आईएएस' के बीच संपन्न हुआ

महानिदेशक प्रवीर रंजन और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समझौता

यह समझौता सीआईएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन 'संरक्षिका' और 'दृष्टि आईएएस' के बीच संपन्न हुआ. दृष्टि ग्रुप के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति और संरक्षिका की सचिव श्रीमती मंजुला हजारिका गोगोई ने एमओयू का आदान-प्रदान किया. इस अवसर पर सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन, बल के वरिष्ठ अधिकारी तथा 'संरक्षिका' के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे.  

यह भी पढ़ें-  DU से पढ़कर IPS बनीं Gen Z सिमरन भारद्वाज, हर‍ियाणा के गांव की पत्रकार ने कर द‍िखाया कमाल

CISF Drishti IAS MoU Sanrakshika

सीआईएसएफ कर्मियों के दिव्यांग बच्चों वाले परिवारों को व्हीलचेयर वितरित की गईं.

यूपीएससी, स्टेट पीसीएस समेत इन परीक्षाओं के लिए मिलेगी हिंदी-अंग्रेजी में कोचिंग

सीआईएसएफ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी. सीआईएसएफ के अनुसार, इस एमओयू के तहत दृष्टि आईएएस में सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा, न्यायपालिका, राज्य पीसीएस, शिक्षण परीक्षाओं और सीयूईटी के लिए हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में कोचिंग दी जाएगी. 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी यह व्यवस्था

एमओयू की शर्तों के अनुसार, रियायती दरों पर कोचिंग की यह व्यवस्था शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से 2028-29 के दौरान होने वाले नए नामांकनों पर लागू होगी. इसी कार्यक्रम के दौरान संरक्षिका ने सीआईएसएफ कर्मियों के दिव्यांग बच्चों वाले परिवारों को व्हीलचेयर वितरित कीं.  

यह भी पढ़ें- LBSNAA अंग्रेजों का होटल कैसे बना IAS-IPS की पाठशाला? 2 बार अचानक हो गया था तबाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CISF, Drishti Ias, UPSC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com