- जयपुर जिले के लालपुरा पचार गांव की बेटी ज्योतिरादित्य यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई
- ज्योतिरादित्य ने SSCW टेक्निकल एंट्री में तीसरी रैंक हासिल कर पूरे भारत में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई और गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में हुई
Success Story Indian Army: यह एक छोटे से गांव की बेटी ज्योतिरादित्य यादव की भारतीय सेना में एक बड़ी उड़ान है. ज्योतिरादित्य ने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बनने में सफलता हासिल की है. ऑफिसर्स ट्रेनिंंगअकादमी चेन्नई और गया में आयोजित पासिंंग परेड के बाद एक बार फिर से ज्योतिरादित्य यादव के संघर्ष व कामयाबी की चर्चा हो रही है.
म्हारी छोरियां भी छोरा सूं कम ना हैं...
'यादव सरकार' नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य का चयन भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट हुआ है. वह मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के लालपुरा पचार गांव की रहने वाली हैं. बेटी की इस गौरवान्वित करने वाली सफलता पर उनके पिता रामकुमार यादव को खूब बधाई मिलींं.
ज्योतिरादित्य यादव की सफलता को "म्हारी छोरियां भी छोरा सूं कम ना हैं!" के रूप में बताते हुए 'यादव सरकार' ने लिखा कि ज्योतिरादित्य ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया है. देशसेवा का यह गौरवपूर्ण अवसर हर बेटी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है. इसी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर 27 अगस्त 2025 की एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि वीर भूमि अहीरवाल के गांव लालपुरा की बेटी ज्योतिरादित्य यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है. उसने पूरे भारतवर्ष में SSCW Tech एंट्री में तीसरी रैंक हासिल की है.
म्हारी छोरियां भी छोरा सूं कम ना हैं!
— Yadav sarkar official (@Yadavsarkar1111) September 6, 2026
जयपुर के लालपुरा पचार निवासी श्री रामकुमार यादव जी की सुपुत्री ज्योतिरादित्य यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन होना पूरे जयपुर और राजस्थान के लिए गर्व और गौरव का विषय है।
ज्योतिरादित्य यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न pic.twitter.com/oNu69nlZFz
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई
गौरतलब है कि चेन्नई और बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में 5 सितंबर 2026 को पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी. OTA चेन्नई में SSC-122 और SSCW (महिला)-36 बैच की पासिंग आउट परेड के माध्यम से कुल 342 कैडेट्स भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बने हैं, जिनमें 29 महिला कैडेट्स भी शामिल हैं. इसके साथ ही भारत के रक्षा सहयोग और अंतरराष्ट्रीय प्रगाढ़ संबंधों को नया आयाम देते हुए मित्र देशों के 17 कैडेट्स ने भी OTA चेन्नई में अपनी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की है, जिनमें 10 महिला कैडेट्स शामिल हैं.
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, गया
दूसरी ओर, बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल एंट्री) के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई, जिसके जरिए देश को 253 नए और युवा सैन्य अधिकारी मिले हैं.
यह भी पढ़ें- मिलिए कारगिल की पहली महिला अफसर से, 14 साल घर से दूर रहकर ज्वाइन की इंडियन आर्मी
यह भी पढ़ें- SSB में 10 बार हुआ फेल, फिर लेफ्टिनेंट बनकर ही माना बिहार का लड़का, हार को जीत में कैसे बदला?
यह भी पढ़ें- Success Story: दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी छोड़ बनीं इंडियन आर्मी ऑफिसर, जानिए कौन हैं अथिरा सुरेश?
यह भी पढ़ें- वो अग्निवीर जो भारतीय सेना में बना अफसर, T-90 टैंक गनर से OTA तक ऐसे पहुंचे विकास गौतम
यह भी पढ़ें- Success Story: पिता की मौत के बाद पाई-पाई को तरसीं, अब तीनों बहनें सरकारी टीचर
यह भी पढ़ें- LBSNAA अंग्रेजों का होटल कैसे बना IAS-IPS की पाठशाला? 2 बार अचानक हो गया था तबाह
यह भी पढ़ें- CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी दृष्टि आईएएस, विकास दिव्यकीर्ति के साथ हुआ MoU
यह भी पढ़ें- Amazon इंजीनियर ₹46 लाख का पैकेज छोड़ बना इंडियन आर्मी अफसर, 7 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं