विज्ञापन

Success Story: दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी छोड़ बनीं इंड‍ियन आर्मी ऑफिसर, जानिए कौन हैं अथिरा सुरेश?

केरल की अथिरा सुरेश OTA गया में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह इंडियन आर्मी में बतौर अधिकारी कमीशन हुई हैं. एनआईटी कालीकट से सिविल इंजीनियरिंग करने और एक्सॉनमोबिल की शानदार नौकरी छोड़ने के बाद भारतीय सेना ज्वाइन की है.  

Success Story: दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी छोड़ बनीं इंड‍ियन आर्मी ऑफिसर, जानिए कौन हैं अथिरा सुरेश?
Success Story: पिता सिग्नल कोर में नाइक, बेटी बनी इंडियन आर्मी में अफसर, केरल की अथिरा की कहानी
@PROdefprayagraj
  • केरल की अथिरा सुरेश ने IIT-JEE उत्तीर्ण कर NIT कालीकट से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की
  • अथिरा ने अमेरिका की एक्सॉनमोबिल कंपनी में नौकरी छोड़कर भारतीय सेना में जाने का फैसला किया
  • अथिरा ने पहली कोशिश में SSB परीक्षा पास कर ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया में प्रशिक्षण प्राप्त किया

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी में से अमेर‍िका की एक्सॉनमोबिल में जॉब करना हर क‍िसी का सपना होता है, मगर भारतीय सेना की खाकी वर्दी के सामने यह ख्‍वाब भी फीका लगता है. इसकी एक बानगी केरल के कालीकट की रहने वाली अथिरा सुरेश है, ज‍िसने यह साबित कर दिया है कि जब इरादे मजबूत हों, तो देश सेवा का मार्ग ही सबसे बड़ा होता है. आईआईटी-जेईई परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अथिरा ने एनआईटी कालीकट से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने द‍िग्‍गज ऊर्जा और पेट्रोलियम कंपनियों में से एक एक्सॉनमोबिल में करियर की शुरुआत की.

पिता के नक्शेकदम पर चुनी सैन्य वर्दी

PRO डिफेंस प्रयागराज ने अपनी सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में बताया क‍ि अथिरा का सपना देश सेवा करने का था. कोर ऑफ सिग्नल में नाइक पद पर कार्यरत अपने पिता सुरेश से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी एक्सॉनमोबिल की नौकरी छोड़कर सेना में जाने का फैसला किया. 

पहले प्रयास में पास की SSB परीक्षा

अथिरा ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर पहली ही कोशिश में सेवा चयन बोर्ड  की कठिन परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, गया में कड़ी और चुनौतीपूर्ण सैन्य ट्रेनिंग पूरी की.

ओटीए गया पासिंग आउट परेड

बता दें क‍ि 5 स‍ितंबर 2026 को बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी  में पासिंग आउट परेड हुई. इसके बाद देश को 253 नए सैन्य अफसर मिले हैं. इनमें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल एंट्री) पुरुष-65 के 218 और एसएससी (टेक्निकल) महिला-36 की 35 अफसर कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बनीं.

ब्लूप्रिंट से बैटलफील्ड तक का शानदार सफर

ओटीए गया की पासिंग आउट परेड में अथिरा सुरेश को भारतीय सेना में आधिकारिक तौर पर एक अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया है. अथिरा ने सिविल इंजीनियरिंग के ब्लूप्रिंट बनाने से लेकर देश की रक्षा के लिए सैन्य वर्दी पहनने तक का शानदार सफर तय क‍िया है.   

यह भी पढ़ें-  छोड़ी लाखों की जॉब छोड़ आतंक‍ियों से लड़े, कोबरा कमांडो के आर्मी अफसर बनने की कहानी

यह भी पढ़ें- चाय बेचने वाले से लेकर 100 करोड़ का मालिक तक, ये 17 शात‍िर कैसे बने फर्जी IAS-IPS?

यह भी पढ़ें- वो अग्निवीर जो भारतीय सेना में बना अफसर, T-90 टैंक गनर से OTA तक ऐसे पहुंचे विकास गौतम

यह भी पढ़ें- Success Story: प‍िता की मौत के बाद पाई-पाई को तरसीं, अब तीनों बहनें सरकारी टीचर

यह भी पढ़ें- LBSNAA अंग्रेजों का होटल कैसे बना IAS-IPS की पाठशाला? 2 बार अचानक हो गया था तबाह

यह भी पढ़ें- CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी दृष्टि आईएएस, विकास दिव्यकीर्ति के साथ हुआ MoU

यह भी पढ़ें-  Amazon इंजीनियर ₹46 लाख का पैकेज छोड़ बना इंड‍ियन आर्मी अफसर, 7 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार
यह भी पढ़ें- 
 Success Story: स्‍कूल हेड गर्ल बनीं आर्मी अफसर, खेलों में जीते मेडल, पहले प्रयास में SSB  क्रैक की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Indian Army, Bihar, Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com