CBSE Board Class 10th, 12th Practical Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी वर्ष की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. सीबीएसई 10वीं, 12वीं सैंपल पेपर जारी करने के साथ बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है. वहीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए स्कूलों में 75 प्रतिशत उपस्थित दर्ज करने का निर्देश जारी किया है. वहीं सीबीएसई ने अपने लेटेस्ट नोटिस में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सीबीएस 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड जनवरी 2025 में सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन करने जा रहा है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगी. ऐसे में जो छात्र सीबीएसई बोर्ड से 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले दिनों सीबीएसई ने अपने शीतकालीन स्कूलों के कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 की डेट जारी की थी. इसी नोटिस में बोर्ड ने कहा, “10वीं और 11वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और बोर्ड की वार्षिक थ्योरी परीक्षाएं क्रमशः 01/01/2025 और 15/02/2025 से शुरू होने वाली हैं.” सीबीएसई बोर्ड शीतकालीन स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 डेट जारी करने के साथ ही बोर्ड ने सर्दियों में चलने वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन आयोजित करने के लिए एसओपी और दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.
सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी. वहीं थ्योरी परीक्षाएं का आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया जाएगा. सीबीएसई की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की ही थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के अप्रैल-मई तक जाने की संभावना है.
NIOS अक्टूबर सत्र 2024 कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 29 नवंबर तक चलेगी परीक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं