विज्ञापन

इसी हफ्ते जारी हो सकती है CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट कभी भी जारी कर सकता है. ऐसे में छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट का पता होना चाहिए और डेटशीट जारी होते ही तुरंत इसे डाउनलोड करना चाहिए.

इसी हफ्ते जारी हो सकती है CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
CBSE 2027 डेटशीट

CBSE बोर्ड के लाखों छात्र अपनी डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं. इस बार अब तक बोर्ड की तरफ से टेंटेटिव डेटशीट भी नहीं जारी की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि सीधे बोर्ड परीक्षाओं की पूरी डेटशीट जारी की जाएगी. इसी हफ्ते सीबीएसई बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी हो सकती है. ऐसे में छात्रों को पता होना जरूरी है कि कैसे वो तुरंत अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं और तैयारी शुरू कर सकते हैं. शेड्यूल में एग्जाम की तारीखों से लेकर टाइमिंग और नियमों की जानकारी भी दी जाएगी. आइए जानते हैं कि कैसे डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं और सबसे आसान तरीका क्या है. 

कभी भी जारी हो सकती है डेटशीट

इस साल यानी 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की बात करें तो 30 अक्टूबर को फाइनल डेटशीट जारी की गई थी, लेकिन इससे पहले 24 सितंबर को एक टेंटेटिव डेटशीट आई थी. इस बार ऐसा नहीं हुआ है. यानी कभी भी 2027 की फाइनल डेटशीट जारी हो सकती है. इस साल 17 फरवरी से बोर्ड एग्जाम शुरू हुए थे, वहीं अब 2027 में बोर्ड परीक्षाएं जल्दी शुरू होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते से ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं. 

CBSE 2027 डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड

  • टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • यहां Main Website वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • Latest CBSE वाले सेक्शन में आपको सबसे ऊपर CBSE Datesheet वाला लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करते ही डेटशीट की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं

इस बार भी दो बोर्ड एग्जाम 

सीबीएसई ने 2026 में पहली बार टू बोर्ड एग्जाम पॉलिसी को लागू किया था. 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित हुई थीं. इस बार भी 10वीं के छात्रों को दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा, ये उन छात्रों के लिए सबसे अच्छा मौका है, जो अपने नंबरों से खुश नहीं हैं या किसी भी वजह से उनका बोर्ड एग्जाम ठीक नहीं हुआ है. दो बोर्ड परीक्षाओं के चलते 10वीं का रिजल्ट भी जल्दी जारी किया जाएगा. 

क्या इस बार भी होगी ऑन स्क्रीन मार्किंग?

डेटशीट के साथ ही सीबीएसई के छात्रों को ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर बोर्ड के फैसले का इंतजार है. 12वीं की कॉपियां इस साल इसी सिस्टम से चेक हुई थीं, जिनमें कई तरह की गड़बड़ियां पाई गईं. सीबीएसई के इस मार्किंग सिस्टम को लेकर कई गंभीर सवाल भी उठे. इसमें कॉपियों को स्कैन कर लैपटॉप या फिर टैबलेट से चेक करने के लिए  दिया जाता है. अब इस बार भी OSM का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें | जंतर-मंतर से लेकर इमरान खान तक, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अक्टूबर के करेंट अफेयर्स

यह भी पढ़ें | B.Ed शिक्षकों के लिए फिर खुली ब्रिज कोर्स की रजिस्ट्रेशन विंडो, बिना इसके नहीं बचेगी नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exam 2027, CBSE Board Exam 2027 Dates, Cbse Board Exam 2027 Schedule, CBSE Board Exam 2027 Date Sheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com