विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 20 दिन में होंगी खत्म, CBSE भी जल्दी शुरू कर सकता है एग्जाम

CBSE Board Exam 2027 Early: यूपी बोर्ड परीक्षाएं इस बार रिकॉर्ड 20 दिन में ही खत्म होने जा रही हैं. यूपी चुनावों को लेकर ये फैसला लिया गया है. ऐसे में अब सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर भी यही कयास लगाए जा रहे हैं.

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 20 दिन में होंगी खत्म, CBSE भी जल्दी शुरू कर सकता है एग्जाम
CBSE बोर्ड परीक्षाएं जल्दी हो सकती हैं शुरू

CBSE के छात्र अपनी डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं, इसी बीच यूपी बोर्ड की तरफ से पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यूपी में इस बार 5 फरवरी से ही बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो जाएगी. यानी पिछली बार के मुकाबले इस बार करीब दो हफ्ते पहले ही परीक्षाएं शुरू हो जाएंगीं. यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. यूपी में मार्च के महीने से ही हलचल शुरू हो जाएगी और चुनावी माहौल गरम रहेगा, ऐसे में इससे पहले ही बोर्ड परीक्षाओं को खत्म करने की तैयारी है. अब माना जा रहा है कि सीबीएसई की परीक्षाएं भी इस बार जल्दी शुरू हो सकती हैं. 

क्यों जल्दी हो सकती हैं CBSE परीक्षाएं?

सीबीएसई परीक्षा में हर साल लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं, इसमें अलग-अलग राज्यों के छात्र शामिल होते हैं. यूपी के भी लाखों छात्र सीबीएसई बोर्ड में हैं, ऐसे में इन छात्रों को भी चुनावी शोरगुल से राहत दी जा सकती है और बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत जल्दी की जा सकती है. बोर्ड की तरफ से कभी भी टाइम टेबल जारी किया जा सकता है, ऐसे में छात्र पूरी तरह से तैयार रहें और आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें. 

कब तक शुरू हो सकते हैं एग्जाम?

सीबीएसई की तरफ से डेटशीट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि एग्जाम 8 या 10 फरवरी से शुरू हो सकते हैं. पिछली बार 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हुई थी, जो अप्रैल में जाकर खत्म हुए. 

यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट

इस बार चुनावी माहौल को देखते हुए सिर्फ 20 दिनों के भीतर ही यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो जाएंगीं. 5 फरवरी से 24 फरवरी के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होंगीं. पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी. 

5 फरवरी
कक्षा 10: हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
कक्षा 12: हिंदी, सामान्य हिंदी

8 फरवरी 
कक्षा 10: सामाजिक विज्ञान
कक्षा 12: अंग्रेजी

9 फरवरी 
कक्षा 10: एनसीसी (NCC), मानव विज्ञान
कक्षा 12: नागरिक शास्त्र (Civics)

10 फरवरी 
कक्षा 10: अंग्रेजी
कक्षा 12: इतिहास

12 फरवरी
कक्षा 10: कोई परीक्षा नहीं
कक्षा 12: जीव विज्ञान, गणित

13 फरवरी
कक्षा 10: गणित
कक्षा 12: अर्थशास्त्र

15 फरवरी 
कक्षा 10: संस्कृत
कक्षा 12: रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

16 फरवरी 
कक्षा 10: अतिरिक्त भाषाएं
कक्षा 12: भूगोल

17 फरवरी 
कक्षा 10: विज्ञान, संगीत 
कक्षा 12: भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

18 फरवरी
कक्षा 10: कंप्यूटर, सिलाई
कक्षा 12: ड्राइंग और पेंटिंग से जुड़े पेपर

19 फरवरी 
कक्षा 10: वाणिज्य (Commerce)
कक्षा 12: कोई परीक्षा नहीं

20 फरवरी 
कक्षा 10: उर्दू
कक्षा 12: मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र और भाषा के पेपर

22 फरवरी 
कक्षा 10: चित्रकला और रचनात्मक कला
कक्षा 12: बिजनेस स्टडीज, गृह विज्ञान

23 फरवरी
कक्षा 10: संगीत (गायन), पाली, अरबी, फारसी
कक्षा 12: बही-खाता तथा लेखाशास्त्र (Accountancy)

24 फरवरी 
कक्षा 10: कृषि (Agriculture)
कक्षा 12: कंप्यूटर, संस्कृत

यह भी पढ़ें | CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट अक्टूबर में इस तारीख को हुई थी जारी, खत्म होने वाला है इंतजार 

यह भी पढ़ें | हंसराज कॉलेज और JNU से पढ़ाई, UPSC टॉपर रहे तेज तर्रार IAS दीपक रावत की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Board Exam 2027 Schedule, CBSE Board Exam 2027, UP Board Exam Datesheet, Board Exam Datesheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com