विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

उत्तम नगर हत्या मामला: गुब्बारे के छींटे से शुरू हुआ विवाद, तीन महिलाओं सहित चार और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, सायरा ही वो मुख्‍य आरोपी है, जिसके ऊपर गुब्‍बारे के छींटे पड़े थे और इसके बाद उसने की अपने परिवार को बुलाकर झगड़ा करवाया था. पुलिस ने सायरा को गिरफ्तार किया.

उत्तम नगर हत्या मामला: गुब्बारे के छींटे से शुरू हुआ विवाद, तीन महिलाओं सहित चार और आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरुण हत्या मामले में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
  • पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सायरा पर गुब्बारे के छींटे पड़ने के बाद उसने परिवार को बुलाकर झगड़ा करवाया.
  • घटना उस समय हुई जब एक 11 साल की बच्ची ने छत से होली खेलते हुए गुब्बारा फेंका और रंग मुस्लिम महिला पर गिरा.

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन युवक की हत्‍या मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है. तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है. इन चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उत्तम नगर में हुई वारदात के बाद से तीनों महिलाएं दिल्ली के ख्याला इलाके में छुपी हुई थी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल हैं. तीनों को ख्याला इलाके से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इस मामले में और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: गंदे कमेंट का किया विरोध, दिल्ली में मणिपुर की लड़की पर हो गया हमला, गले-कान पर वार

सायरा पर पड़े थे छींटे और फिर शुरू हुआ विवाद 

पुलिस के मुताबिक, सायरा ही वो मुख्‍य आरोपी है, जिसके ऊपर गुब्‍बारे के छींटे पड़े थे और इसके बाद उसने की अपने परिवार को बुलाकर झगड़ा करवाया था. पुलिस ने सायरा को गिरफ्तार किया है. 

दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. यह घटना होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई. पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 साल की बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी. इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे गिर गया और वहां गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे लग गए. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली–गोवा फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पीते मिला शख्स, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

तरुण को घेरकर बैट और लाठी-डंडों से पीटा

बच्ची के परिवार ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी. इसके बावजूद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए. आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई. 

तरुण की मौत के बाद इलाके में बढ़ गया था तनाव

तरुण की मौत के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया. हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया. 

दिल्ली प्रशासन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है. मुख्य आरोपी के घर को रविवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया. इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttam Nagar Murder Case, Tarun Murder, Uttam Nagar Murder Case Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com