दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरुण हत्या मामले में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सायरा पर गुब्बारे के छींटे पड़ने के बाद उसने परिवार को बुलाकर झगड़ा करवाया. घटना उस समय हुई जब एक 11 साल की बच्ची ने छत से होली खेलते हुए गुब्बारा फेंका और रंग मुस्लिम महिला पर गिरा.