विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2021

'महीने में एक दिन वैक्सीन लगाने से अच्छा है महीने भर लगाना', MP के वैक्सीनेशन रिकॉर्ड पर सत्येंद्र जैन का तंज

मध्य प्रदेश में एक दिन में लाखों लोगों का वैक्सीनेशन करने के अगले दिन टीकाकरण में आई बड़ी गिरावट पर दिल्ली सरकार ने शिवराज सरकार पर तंज कसा है.

'महीने में एक दिन वैक्सीन लगाने से अच्छा है महीने भर लगाना', MP के वैक्सीनेशन रिकॉर्ड पर सत्येंद्र जैन का तंज
हम मध्य प्रदेश की तरह इवेंट मैनेजमेंट के लिए वैक्सीनेशन नही कर रहे: सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश में एक दिन में लाखों लोगों का वैक्सीनेशन करने के अगले दिन टीकाकरण में आई बड़ी गिरावट पर दिल्ली सरकार ने शिवराज सरकार पर तंज कसा है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने तंज कसते हुए कहा कि महीने में एक दिन वैक्सीन लगाने से अच्छा है महीने भर वैक्सीन लगाना. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एक दिन को खास बनाने के लिए वैक्सीन को होल्ड किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि हम मध्यप्रदेश की तरह फोटो ओप या इवेंट मैनेजमेंट के लिए वैक्सीनेशन नही कर रहे हैं, जहां एक ही दिन में लाखों को वैक्सीन लगाई लेकिन अगले दिन 1000 लोगों को ही वैक्सीन लगा पाए"

Read Also: मध्‍य प्रदेश के टीकाकरण के रिकॉर्ड पर जयराम रमेश ने किया ट्वीट, 'हम किसे मूर्ख बनाने की कोशिश...'

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के उलट दिल्ली में लोगों का लगातार वैक्सीनेशन हो रहा है. उन्होंने माना कि टीके की किल्लत है लेकिन कुछ दिनों में यह समस्या भी खत्म हो जाएगी. भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि "BJP वाले कह रहे हैं 'उस दिन' वैक्सीन क्यों नही लगाई, जबकि दिल्ली में रोजाना 75 हजार से 80 हजार तक वैक्सीनेशन हो रहा है वहीं मध्यप्रदेश में जितनी 21 जून को वैक्सीन लगाई उसका 1% भी अगले दिन वैक्सीन नही लगवा पाए" उन्होंने सवाल पूछा कि "महीने में एक दिन वैक्सीन लगाना अच्छा है या महीने भर वैक्सीन लगाना"बकौल सत्येंद्र जैन, मध्यप्रदेश में एक इवेंट के लिए कई दिनों से तैयारी करके रखी थी, बाकी लोगों को रोककर सिर्फ उस दिन का अपॉइंटमेंट दिया गया था. 

Read Also: क्या रिकॉर्ड बनाने के लिए मध्यप्रदेश में धीमा किया गया टीकाकरण? सरकार ने किया इनकार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 21 जून को कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण महाअभियान के तहत ध्यप्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 16.73 लाख लोगों को टीका लगाया गया. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और राज्य के गृह मंत्री मिश्रा ने मंगलाव को भोपाल में जानकारी दी कि सोमवार मध्यप्रदेश में एक दिन में कुल 16,73,858 लोगों टीका लगाया गया. राज्य में इन्दौर में सबसे अधिक 2.22 लाख लोगों को टीके लगाए गए जबकि प्रतिशत के हिसाब से 208 प्रतिशत के साथ खंडवा जिला प्रदेश में लक्ष्य हासिल करने में टॉप रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satyendra Jain, Satyendra Jain On Delhi Vaccination, Vaccination In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com