विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2017

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर विज्ञापन स्क्रीन पर चली अश्लील क्लिप, वीडियो वायरल

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर विज्ञापन स्क्रीन पर चली अश्लील क्लिप, वीडियो वायरल
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर क्लिप चलने की खबर है
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पोर्न क्लिप चलने की खबर है
  • डीएमआरसी ने इस मामले की जांच के लिए समिति गठित की है
  • वीडियो में एक बड़ी स्क्रीन पर पोर्न क्लिप चलते देखा गया
नई दिल्ली:

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में सैकड़ों यात्री उस समय दंग रह गए जब एक विज्ञापन स्क्रीन पर अचानक पोर्न क्लिप चलने लगी. पोर्न मूवी चलते ही कई लोग वहां से हंसते हुए आगे निकल गए तो कई लोग अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगे और अब ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो गया है. सूत्रों के मुताबिक ये सब 9 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे हुआ. पुलिस के मुताबिक उनके पास अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है इसलिए उनकी तरफ से इस मामले की जांच शुरू नहीं हुई है.

वहीं दिल्ली मेट्रो के सूत्रों की मानें तो इस मामले को लेकर उन्होंने एक जांच बिठा दी है. हालांकि की मेट्रो के अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि "उन्हें इस पोर्न वीडियो क्लिप की कोई जानकारी नहीं है. विज्ञापन के लिए स्क्रीन लगाने वाली और उसे चलाने वाली स्क्रीन का काम एक निजी कंपनी का है. उस कंपनी के लोगों से जानकारी ली जा रही है उसके बाद ही करवाई की जाएगी. वहीं ये पोर्न क्लिप सोशल साइट्स पर लगातार वायरल हो रही है.

डीएमआरसी ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘डीएमआरसी को इस क्लिप के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि एलईडी स्क्रीन को शुरू करने और इसका परीक्षण करने का काम निजी ठेकेदार के हाथ में है. अभी इसका काम पूरा नहीं हुआ है. वक्तव्य में आगे कहा गया, ‘‘हम ठेकेदार द्वारा स्क्रीन के परीक्षण और इसकी शुरुआत करने की प्रक्रिया की पूरी जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि क्या ऐसी कोई क्लिप राजीव चौक के एलईडी स्क्रीन पर चलाई गई थी और फिर इसे सुरक्षित बनाने के लिये पर्याप्त कार्रवाई करेंगे.'' एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नौ अप्रैल को चलाए गए वीडियो की सचाई एक बार सामने आ जाए तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media, Rajiv Chowk, Rajiv Chowk Metro Station, Porn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com