विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना पर 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन ने PM को लिखा पत्र, बोले...

मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन (E. Sreedharan) ने अरविंद केजरीवाल सरकार की महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त यात्रा की योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है.

Also Read in
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना पर 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन ने PM को लिखा पत्र, बोले...
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन (फाइल फोटो).
  • ई. श्रीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
  • मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा योजना का किया विरोध
  • कहा, केजरीवाल सरकार की योजना से सहमत न हों
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो के पूर्व प्रमुख और मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन (E. Sreedharan) ने अरविंद केजरीवाल सरकार की महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त यात्रा की योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. 10 जून को लिखी गई चिट्ठी में  श्रीधरन ने पीएम मोदी से कहा है, 'दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर सहमत न हों. जब मेट्रो शुरू हुई थी तब यह निर्णय लिया गया था कि किसी को भी यात्रा के लिए मेट्रो में रियायत नहीं दी जाएगी. इस फैसले का स्वागत खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था और उन्होंने खुद टिकट लेकर दिसंबर 2002 में शाहदरा से कश्मीरी गेट तक पहली यात्रा की थी. दिल्ली मेट्रो केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार का जॉइंट वेंचर है. कोई एक हिस्सेदार समाज के किसी एक हिस्से को रियायत देने का एकतरफा निर्णय नहीं ले सकता है'. 

अरविंद केजरीवाल के फ्री यात्रा के प्रस्ताव पर मेट्रो प्रशासन ने दिया जवाब, कहा- इन दो तरीकों से लागू हो सकती है योजना लेकिन...

ई. श्रीधरन (E. Sreedharan) ने पत्र में लिखा है, 'मेट्रो का अपना स्टाफ यहां तक कि मैनेजिंग डायरेक्टर भी जब यात्रा करते हैं तो टिकट खरीदते हैं. इस योजना को लागू करने में 1000 करोड़ रुपये सालाना का खर्चा आएगा और यह बढ़ता ही जाएगा, क्योंकि मेट्रो बढ़ेगी और किराए बढ़ेंगे. समाज के एक हिस्से को रियायत दी जाएगी तो बाद में दूसरे इससे भी रियायत देने की मांग करेंगे जैसे कि छात्र, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक आदि. जो कि इस रियायत के ज़्यादा हकदार हैं. यह बीमारी देश की दूसरी मेट्रो में भी फैलती जाएगी. इस कदम से दिल्ली मेट्रो अक्षम और कंगाल हो जाएगी. अगर दिल्ली सरकार महिला यात्रियों की मदद करना ही चाहती है तो उनके खातों में सीधा पैसा डाल दे. 

VIDEO : दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त ट्रांसपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E. Sreedharan, Delhi Metro, Metro Man Sreedharan, PM Modi, Arvind Kejriwal, E Sreedharan, E Sreedharan Metro Man
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com