विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 24, 2016

जेएनयू विवाद : आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान से दिल्ली पुलिस ने पूछे ये 20 सवाल

Read Time: 3 mins
जेएनयू विवाद : आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान से दिल्ली पुलिस ने पूछे ये 20 सवाल
आरोपी छात्र उमर खालिद (एएफपी फोटो)
नई दिल्ली: जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर ही दिया। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में है और दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे से ज्यादा दोनों से पूछताछ की है और कई अहम जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों मुताबिक दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद और अनिर्बान से कई सवाल पूछे हैं। ये पूछताछ दिल्ली पुलिस ऑफिसर कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने जो सवाल इन दोनों से पूछे हैं वह कुछ इस प्रकार हैं।

दिल्ली पुलिस के सवाल
1. जेएनयू में क्या आपने इवेंट की परमिशन ली थी?
2. क्या बोलकर परमिशन ली गई थी?
3. क्या प्रशासन ने आपको कार्यक्रम रद्द करने के लिए कहा था?
4. 9 फरवरी का कार्यक्रम कितने बजे शुरू हुआ था?
5. इस इवेंट के ऑर्गेनिसेर की टीम में कौन-कौन थे। और इनका क्या क्या रोल था?
6. क्या जेएनयू के इस कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगे थे?
7. वो कौन-कौन लोग थे जो देश विरोधी नारे लगा रहे थे?
8. क्या कन्हैया आपके साथ मौजूद था, उसने भी क्या देश विरोधी नारे लगाये थे?
9. अगर देश-विरोधी नारे नहीं लगे तो कौन से नारे लगाए थे?
10. क्या इस प्रोग्राम में बाहर से भी लोग आए थे। किसने बुलाया था इन लोगों ने।
11. क्या देश-विरोधी नारे लगाने के लिए किसी ने कहा था? अगर हां, तो वो कौन लोग थे?
12. इतने दिन आप कहां पर रुके हुए थे? किसने आपकी मदद की?
13. क्या फरारी के दौरान आप लोग एक-दूसरे के संपर्क में थे?
14. आपको फंड किसने किया था?
15. जब आप फरार थे तब पैसों की मदद किसने की?
16. इस इवेंट में उस वक़्त और कौन-कौन लोग मौजूद थे?
17. क्या इससे पहले भी जेएनयू में इस तरह के प्रोग्राम किए गे थे?
18. अगर परमिशन रद्द की गई थी तो फिर क्यों प्रोग्राम किया गया?
19. अगर आप को पता था कि पुलिस आपको तलाश कर रही है तो आपने सरेंडर क्यों नहीं किया?
20. क्या आपको सरेंडर करने से किसी ने मना किया था?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
दिल्ली : तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी
जेएनयू विवाद : आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान से दिल्ली पुलिस ने पूछे ये 20 सवाल
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Next Article
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com