विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2018

राजधानी दिल्ली में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्सटेबल राम अवतार की बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी.

राजधानी दिल्ली में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल राम अवतार की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  • दिल्ली में हेड कांस्टेबल की हत्या
  • घर से बाहर निकलने के दौरान हुई वारदात
  • पुलिस सीसीटीवी से बदमाशों का लगा रही पता
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबलकी बुधवार रात(11 सितंबर) को अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राम अवतार के रूप में हुई है. घटना रात 11 बजे की बताई जाती है.  पुलिस को घटना की जानकारी रात करीब साढ़े 11 बजे मिली. घटना उस समय हुई, जब वह मीठापुर इलाके के टंकी रोड आटा लेने निकले थे. राहगीरों ने राम अवतार को खून में लथपथ देखा और पुलिस को सूचित किया. फिर कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पश्चिम बंगाल : हिंदू लड़के से संबंध होने के कारण भाई और पिता ने मिलकर कर दी मुस्लिम महिला की हत्या

राम अवतार शक्ति विहार में अपने परिवार के साथ रहते थे. वह वर्ष 2003 में दिल्ली पुलिस बल में शामिल हुए थे.एसएचओ ओ.पी ठाकुर ने बताया, "राम अवतार अंबेडकर नगर पुलिस थाने में तैनात थे. वह मंगलवार शाम आठ बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर के लिए निकल गए थे. वह एक बहादुर पुलिसकर्मी थे." पुलिस उपायुक्त चिन्मोय बिस्वाल ने कहा, "हम व्यक्तिगत शत्रुता सहित सभी संभावित कोणों के साथ मामले की जांच कर रहे हैं. हम आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को स्कैन कर रहे हैं."घर वालो ने कहा कि राम अवतार घर से कुछ दूरी पर आटा लेने के लिए जा रहे थे तभी किसी ने गोली मार दी.य गोली किसने  और क्यों मारी इसकी पुलिस जांच कर रही है. हत्या के मकसद और तौर-तरीकों के बारे में पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट से खुलासा होने की उम्मीद है. 

वीडियो-सिटी सेंटर: तेल पर भारत बंद के दौरान हिंसा, मुंबई में बैंकर की हत्या 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Constable Murder, Constable Murdered In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com