नई दिल्ली:
दिल्ली के स्वरूप नगर में बुधवार को फायरिंग की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि फायरिंग में 42 साल के अशोक नामक शख्स की मौत हो गई है. वहीं घटना में उनकी पत्नी 40 साल की रचना घायल हो गई हैं. अशोक, पेशे से ट्रक ड्राइवर था जिसके बेटे संदीप का दिनेश चंद नाम के शख्स विवाद चल रहा था. यह विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर था. बताया जा रहा है कि दिनेश चंद बुधवार को अपने तीन साथियों के साथ आया और उसने फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में अशोक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल है. वारदात के वक्त घर पर अशोक का बेटा संदीप नहीं था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Crime In Delhi, Firing In Delhi, Swaroop Nagar Delhi News, Delhi Crime News, Delhi Crime News In Hindi