विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2018

बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन में क्या भूमिका निभाएगी 'आप' ? मनीष सिसोदिया ने दिया जवाब

2019 में महागठबंधन को लेकर जानिए क्या बोले आम आदमी पार्टी नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ?

बीजेपी के खिलाफ  महागठबंधन में क्या भूमिका निभाएगी 'आप' ? मनीष सिसोदिया ने दिया जवाब
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया.
नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)ने एनडीटीवी के हम लोग कार्यक्रम में 2019 को लेकर विपक्ष के महागठबंधन पर भी चर्चा की. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अकेले दम पर दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, उन्होंने साफ़ किया कि पूरे देश में 2014 की तरह चुनाव नहीं लड़ेंगे. देशभर में कुछ सीटें हैं जिसपर पार्टी की नज़र है, सिर्फ वहीं लड़ेंगे. मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2014 में ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना प्रयोग था.  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई राष्ट्रीय परिदृश्य में नहीं है, हम दिल्ली में हैं और हमारी सीधी लड़ाई बीजेपी से है.

राफेल डील बड़ा घोटाला
 मनीष सिसोदिया ने इस दौरान केंद्र की सियासत से लेकर दिल्ली की शिक्षा और सरकार से जुड़े सवालों के जवाब दिए.राफेल डील को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है.मनीष सिसोदिया से जब पूछा गया अगर लगातार केस होंगे तो काम कैसे कर पाएंगे. इसपर मनीष सिसोदिया का कहना है कि केंद्र सरकार ने सारी एजेंसी को हमारे पीछे लगा रखा है. उन्होंने कहा कि विजय माल्या भाग गया, लेकिन पुलिस मनीष सिसोदिया के पीछे पड़ी है. मनीष सिसोदिया का कहना है प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली ही नहीं देश की सेहत के लिए हानिकारक हैं. 

आशुतोष के नाम के आगे 'आप' ने क्यों लगाया गुप्ता ? जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

आशुतोष की जाति विवाद पर क्या बोले
 आशुतोष के उस आरोप पर मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ते समय कहा था कि चुनाव लड़ने के दौरान उनके सरनेम(जाति) का उल्लेख किया गया. जबकि वह यह नहीं चाहते थे.  पार्टी छोड़ने के बाद 29 अगस्त को अपने ट्वीट में आशुतोष ने कहा था- मेरे 23 साल के पत्रकारिता के करियर में कभी किसी ने जाति या सरनेम नहीं पूछी. मगर 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मेरा परिचय बकायदा सरनेम के साथ कराया गया. मेरे विरोध के बावजूद पार्टी ने सरनेम का उल्लेख किया. बाद में मुझे बताया गया- सर आप जीतोगे कैसे, आपकी जाति के यहाँ काफी वोट हैं . एनडीटीवी के हम-लोग कार्यक्रम में जब मनीष सिसोदिया से पूछा गया कि आशुतोष ने कहा कि उन्हें नाम के आगे गुप्ता लगाने को कहा गया. इस पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें नहीं लगाना था तो जिसने उनसे कहा उसको साफ़ मना कर देते. उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया कि पार्टी में टिकट देने में किसी भी जाति का ख्याल रखा जाता है. 

NDTV से बोले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - राम मंदिर बनाने से नहीं पढ़ाने से राम राज्य आएगा

शिक्षा पर यह बोले

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर पिछली सरकारों के वक़्त काम होता तो ये हालत नहीं रहती. शिक्षा का बुरा हाल था, जिसे सुधारा जा रहा है. उन्होंने छात्रों के तनाव को ख़त्म करने के लिए दिल्ली के स्कूलों में शुरू किए गए 'हैप्पीनेस करिकुलम' को काफी उपयोगी बताया, लेकिन इस मुहिम के उनके ऑस्ट्रिया दौरे को मंज़ूरी नहीं देने पर सवाल उठाये. 



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Sisodia, Deputy CM Manish Sisodiya, Mahagathbandhan 2019, Aam Admi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com