विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2016

डेनमार्क की महिला से गैंगरेप : दोषियों को सजा का ऐलान शुक्रवार को

डेनमार्क की महिला से गैंगरेप : दोषियों को सजा का ऐलान शुक्रवार को
नई दिल्ली: डेनमार्क की महिला से गैंगरेप मामले में तीस हजारी कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट शुक्रवार को सजा का ऐलान करेगा। कोर्ट पहले ही पांचों आरोपियों को दोषी करार दे चुका है।

तीस हजारी कोर्ट में सजा पर बहस पूरी हो गई है, पुलिस ने सभी के लिए अधिकतम सज़ा की मांग की है, जबकि दोषियों से कम से कम सज़ा की कोर्ट से गुजारिश की है, पांचों दोषियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है।

2014 में डेनमार्क की एक 52 साल की महिला से 9 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया था।

इस मामले में तीस हज़ारी कोर्ट ने 5 लोगों अर्जुन, राजू, मोहम्मद रजा, महेन्द्र, और राजू बज्जी को दोषी करार दिया। इन पांचों को अदालत ने बलात्कार और लूटपाट का दोषी माना।

इस मामले में एक और आरोपी श्याम लाल की मौत पिछले साल तिहाड़ जेल में हो गई थी। जबकि तीन आरोपी नाबालिग लड़कों पर जूविनाइल कोर्ट में केस चल रहा है।

घटना 14 जनवरी 2014 की है। घटना वाले दिन डेनमार्क की महिला से 9 लोगों ने गैंग रेप किया था। पुलिस ने विदेशी महिला की शिकायत पर 9 लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें 3 जूवेनाइल शामिल थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डेनमार्क महिला गैंगरेप, दिल्ली कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली गैंगरेप, Denmark Woman Gangrape, Delhi Court, Tees Hazari Court, Delhi Gangrape