विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2018

दिल्‍ली: प्रॉपर्टी विवाद में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खून खराबे में बदला

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जिसमें दो सगे भाई और एक बड़े भाई की पत्नी है. 

दिल्‍ली: प्रॉपर्टी विवाद में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खून खराबे में बदला
दिल्‍ली में प्रॉपर्टी विवाद में ट्रिपल मर्डर
  • दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
  • दो सगे भाई और एक बड़े भाई की पत्नी की हत्‍या
  • दोनों भाइयों के बीच काफी समय से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था
नई दिल्ली: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जिसमें दो सगे भाई और एक बड़े भाई की पत्नी है. 

चूहे मारने की दवा देकर की बेटी और मां-बाप की हत्‍या, बताई ये वजह

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच काफी समय से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था. बीती रात 11 बजकर 20 मिनट के आसपास दोनों भाइयों के बीच अचानक बाहर खड़ी गाड़ियों की पार्किंग को लेकर जमकर झगड़ा हुआ. दोनों भाई एक ही बिल्डिंग में रहते थे. जिसके बाद बड़े भाई जसपाल ने गुरजीत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

इसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर गया. उसी दौरान पास में खड़े हुए दो पीएसओ जो गुरजीत को मिले हुए थे उन्होंने जसपाल और उसकी पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां मारी. 

दिल्‍ली : दामाद ने चाकू मारकर ले ली ससुर की जान, दहेज को लेकर चल रहा था विवाद

इस वारदात में दोनों भाइयों की मौत हो गई और जसपाल की पत्नी स्वीटी की भी मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों पीएसओ भाग गए. दोनों भाई बड़े बिजनेसमैन हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है क्योंकि पूरी घटना घर के बाहर सड़क पर हुई. दोनों पीएसओ प्राइवेट हैं
. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Murdered, Property Dispute, Model Town
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com