विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2018

दिल्‍ली: गोली मारने की धमकी देकर शोरूम से लूटे साढ़े तीन लाख रुपये

शालीमार बाग इलाके में जौहरी के शोरूम में घुसकर 3 लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर साढ़े तीन लाख की लूट को अंजाम दिया

दिल्‍ली: गोली मारने की धमकी देकर शोरूम से लूटे साढ़े तीन लाख रुपये
दिल्‍ली के शालीमार बाग स्थित एक ज्‍वैलरी शोरूम में लूट की वारदात कैमरे में कैद
  • शोरूम में घुसकर 3 लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर की लूटपाट
  • वारदात के वक्त शोरूम मालिक उनके भाई समेत 7 को बंधक भी बनाया
  • वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई
नई दिल्ली: शालीमार बाग इलाके में जौहरी के शोरूम में घुसकर 3 लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर साढ़े तीन लाख की लूट को अंजाम दिया. वारदात के वक्त शोरूम मालिक उनके भाई समेत 7 को बंधक भी बना लिया था. वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई. 

दिल्‍ली : नरेला में अज्ञात बदमाशों ने लूटी कैश वैन, गार्ड और कैशियर को मारी 20 गोलियां

पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. प्रवेश अरोड़ा परिवार के साथ शालीमार बाग एबी ब्लॉक में रहते हैं. उनका शोरूम के ऊपर ही घर बना है. दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर प्रवेश अपने भाई भरम अरोड़ा और 5 कर्मचारियों के साथ दुकान में थे. 

कर्मचारियों के हौसले के आगे उल्टे पैर भागने को मजबूर हुए बैंक लूटने आए हथियारबंद बदमाश

तीन बदमाश हेलमेट पहने अंदर घुसे और गन प्‍वाइंट पर साढ़े 3 लाख के गहने लूट लिए. सभी को लूट से पहले शोरूम के एक कोने में धमकी देकर बैठा दिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए. 

पुलिस शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

VIDEO: दिल्ली में कैश वैन लूटी, गार्ड और कैशियर की हत्या
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Robbery, Showroom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com