विज्ञापन

थाने के अंदर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या, मची सनसनी

दिल्ली के मधु विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक एसआई की पहचान सोमेश मीणा के रूप हुई है.

थाने के अंदर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या, मची सनसनी
मधु विहार थाने में सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
NDTV
नई दिल्ली:

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान सोमेश मीणा के रूप में हुई है. बताया गया कि सोमेश ने बैरक में सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई. इस घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. थाना मधु विहार में डीसीपी से लेकर ज्वाइंट सीपी तक पहुंचे हैं. बताया जाता है कि सोमेश कई दिन से डिप्रेशन में चल रहा था. आज उसने थाना मधु विहार थाने के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. 

फिलहाल सोमेश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भेजा गया है. सोमेश के परिवार को आत्महत्या की जानकारी दे दी गई है. सोमेश ने ऐसा आत्मघाती फैसला क्यों लिया? इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. 

खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Police Crime, Delhi Police Sub-Inspector, Madhu Vihar Delhi, Madhu Vihar Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com